लाइफ स्टाइल

इन संकेत से पता लगाए आपके रिलेशनशिप, खतरे में है जाने कैसे

Teja
9 May 2022 10:00 AM GMT
इन संकेत से पता लगाए आपके रिलेशनशिप, खतरे में है जाने कैसे
x
कोई भी रिश्ता तभी तक चलता है जब तक दो लोगों के बीच समझदारी, आपसदारी, प्यार और सम्मान होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोई भी रिश्ता तभी तक चलता है जब तक दो लोगों के बीच समझदारी, आपसदारी, प्यार और सम्मान होता है। यह एकतरफा नहीं बल्कि इसमें दोनों को बराबर प्रयास करने होते हैं। ऐसा नहीं होता है तो रिश्ते में दरार आने लगती है और कई बार तो टूटने की कगार पर आ जाता है। ऐसे रिश्ते से घुटन होने लगती है और दूर जाने के बहाने ढूंढते हैं। ऐसा अचानक नहीं होता, ऐसी कई छोटी-छोटी बातें होती हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर उन्हें समझ ही नहीं पाते हैं। बहुत से कपल उन संकेतों को नहीं समझ पाते हैं, जो उनके रिश्ते में काफी पहले से उन्हें ये इशारा कर रहे होते हैं कि उनका रिश्ता जल्द टूट सकता है। जानें ऐसे संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि रिश्ता टूटने की कगार पर है।

बातें कम हो जाना - रिलेशनशिप की शुरुआत में सब कुछ अच्छा लगता है। हम अपने पार्टनर से सारी बातें शेयर करते हैं लेकिन ऐसा कई बार होता है कि धीरे-धीरे बातें कम होने लगती हैं और फिर बंद ही हो जाती हैं। ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपका पार्टनर अब इस रिश्ते में दिलचस्पी नहीं रखना चाहता है।
भरोसा नहीं करना - किसी भी मजबूत रिश्ते की नींव भरोसा ही होती है लेकिन आप एक दूसरे पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और तो यह संकेत हो सकता है कि आपका रिश्ता डगमगा रहा है और टूटने की कगार पर है।
बेवजह झगड़ा होना - दो लोग जब प्यार करते हैं तो ऐसे में नोंक-झोंक होना आम बात है, इससे रिश्ता मजबूत भी बना रहता है लेकिन जब यह नोंक-झोंक आए दिन गंभीर झगड़ों का रूप लेने लगे तो समझ जाना चाहिए कि आपका रिश्ता डगमगा रहा है।
इग्नोर करना - जब एक लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो दोनों के बीच काफी बात होती है। दिन भर फोन पर बातें करना और मैसेज करते रहना काफी अच्छा लगता है लेकिन रिश्ता आगे बढ़ने के साथ ये बातचीत कम हो रही है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
पसंद के विपरीत काम करना - नए-नए रिश्ते में अक्सर लोग वही करना पसंद करते हैं जो उनके पार्टनर को पसंद होता है। लेकिन पार्टनर आपको गुस्सा दिलाने के लिए जान-बूझकर आपकी पसंद के विपरीत काम करने लगे तो समझ जाना चाहिए कि रिश्ता जल्द ही टूट सकता है।


Next Story