- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ब्रेकफास्ट का बेहतरीन...
लाइफ स्टाइल
ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं मेथी थेपला, स्वाद के साथ मिलती हैं सेहत
Mohammed Raziq
23 Aug 2023 2:12 PM IST

x
ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन
सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो स्वाद और सेहत दोनों प्रदान करें। अगर आप भी कुछ चटपटा बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मेथी थेपला बनाने की रेसिपी। यह गुजरात के पारंपरिक व्यंजनों में से एक हैं। इसे बनाने में करीब 20 मिनट का समय लगता हैं। चाय, दही या अचार के साथ इसका सेवन किया जा सकता हैं। ब्रेकफास्ट के तौर पर मेथी थेपला बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप मेथी (कटी हुई)
- 1 कप ताज़ा दही
- 1 कप गेहूं का आटा
- 2 टेबलस्पून बेसन
- 2 टेबलस्पून ज्वार का आटा
- 2 टेबलस्पून बाजरे का आटा
- 2 टेबलस्पून हरी मिर्च-अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 टेबलस्पून तेल (मोयन के लिए)
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
सेंकने के लिए तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिला लें।
छोटी लोई लेकर पतली रोटी बेलें।
गरम नॉनस्टिक तवे पर तेल लगाकर दोनों तरफ़ से सेंक लें।
गरम-गरम चाय, दही या अचार के साथ सर्व करें।
Next Story





