लाइफ स्टाइल

खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन

jantaserishta.com
13 April 2026 10:43 AM IST
खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन
x
नई दिल्ली: खाना खाने के बाद आमतौर पर सभी को अच्छा महसूस होता है, लेकिन कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पसीना आने लगता है और बेचैनी होने लगती है। कुछ लोगों के तेजी से गर्मी भी लगती है, लेकिन यह बिल्कुल भी सामान्य लक्षण नहीं है। यह संकेत है कि शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है। आयुर्वेद में उन लक्षणों को पाचन की परेशानी से जोड़कर देखा गया है। भले ही लक्षण सामान्य लगते हैं, लेकिन यह शरीर के भीतर बढ़ रही गर्मी को दिखाते हैं।
आयुर्वेद का मानना है कि जब शरीर में पाचन अग्नि का स्तर बढ़ जाता है, तब शरीर गर्म और तपा हुआ महसूस करने लगता है। ऐसा होने पर भोजन पेट में पचने की बजाय अधिक अग्नि से ठीक से पच नहीं पाता और शरीर के अंदर गर्मी बढ़ने लगती है और हमें पसीना आना शुरू हो जाता है। इसके अलावा, तला-भूना या फिर अधिक मसालेदार भोजन लेने की वजह से भी शरीर में पित्त बढ़ता है और पित्त बढ़ने से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। पित्त बढ़ने के कारण शरीर में जलन, सीने में जलन, खट्टी डकार आना, और अत्याधिक गैस बनने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे पाचन भी प्रभावित होता है और खाने के बाद बेचैनी भी महसूस होती है।
कई बार गलत फूड कॉम्बिनेशन के सेवन से भी शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पाचन अग्नि प्रभावित होती है और शरीर के भीतर गर्मी का स्तर भी बढ़ जाता है। लिवर की बिगड़ी कार्यशैली भी पाचन पर असर डालती है। जब लिवर ही गति से काम नहीं करता तो शरीर भोजन को अच्छे से प्रोसेस नहीं कर पाता, और यही कारण है कि खाना ठीक से न पचने के बाद बेचैनी और घबराहट होती है।
अब सवाल है कि इन समस्याओं से कैसे राहत पाई जाए। इसके लिए आहार का संतुलित होना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि संतुलित और हल्का आहार लें, जो पचने में आसान रहे। तला-भुना या फिर अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें। आहार में पित्त को शांत करने वाली चीजों को शामिल करें, जिससे शरीर की गर्मी हो। शरीर की गर्मी संतुलित होने से पाचन आसानी से होगा और गर्मी भी कम बनेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story