- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Breakfast में बच्चों...
लाइफ स्टाइल
Breakfast में बच्चों को ये चीजें खिलाने से मिलेगा जबरदस्त फायदा
Rani Sahu
25 Aug 2022 8:10 AM GMT

x
पेरेंट्स अपने बच्चों के पालन पोषण का बहुत ध्यान रखते है
पेरेंट्स अपने बच्चों के पालन पोषण का बहुत ध्यान रखते है। उनके खाने-पीने से लेकर पहनने, घूमने तक का ध्यान पेरेंट्स रखते है। कई बार पेरेंट्स अपने बच्चे के खान-पीन को लेकर काफी चिंतित रहते है। वे चाहते है कि उनका बच्चा एकदम से फिट रहे और हमेशा तंदरुस्त रहे। ऐसे में आपको अपने बच्चों के नाश्ते में कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे वह फिट रहे।
आपको सुबह के समय अपने बच्चों को नाश्ते में ज्यादा से ज्यादा पीनट बटर खिलाना चाहिए। बच्चों से लेकर बड़ो को भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादातर जिम ट्रेनर भी आपको इसे खाने की सलाह देते है। यह एक अच्छा प्रोटीन का सोर्स है। पीनट बटर में आयरन, पौटेशियम, मिनरल्स और विटामिन्स आदि मौजूद है। ज्यादातर आपको इसे ब्राउन ब्रेड के साथ खाना चाहिए।
इसके अलावा सुबह के नास्ते में सूजी उपमा आपको जरुर अपने बच्चों को देना चाहिए। इसके सेवन से बच्चों के शरीर में ऊर्जा बनी रहती और पेट भरा-भरा रहता है। यह आपके बच्चे की पाचन क्रिया को भी सही रखता है। इसके खाने से आपके बच्चे का वजन भी नहीं बढ़ेगा।
दलिया नास्ते में सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमे भरपूर मात्रा में फाइबर और कैल्सियम होता है। दलिया गेंहू से बनाया जाता है। यह आपके बच्चों के दिमाग और हड्डियों को मजबूत रखता है। यह आपके बच्चे के शरीर में नई ऊर्जा सी ला देता है। इससे बच्चे के याद रखनी की क्षमता भी बढ़ती है।
इसके अलावा आप नास्ते में अंडे का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और यह आपकी मसल्स को भी मजबत करता है। अंडा आपके शरीर में खून की कमी की भी पूर्ति करता है। रोजना इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती है।

Rani Sahu
Next Story