- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बच्चों को खिलायें आलू...

x
नूडल्स का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन बच्चों ने डिमांड की और घर में नूडल्स खत्म हो गए हैं। तो एक बार इस नए तरीके से बने नूडल्स को ट्राई करें। इसका टेस्ट बच्चों को जरूर पसंद आएगा। साथ ही ये बिल्कुल नई रेसिपी बड़ों को भी पसंद आएगी। तो चलिए सीखें बनाने का तरीका।
आलू से बनाएं टेस्टी नूडल्स
3 बड़े आकार के आलू
नमक स्वादानुसार
सौ ग्राम कॉर्न फ्लोर
पानी
आलू के नूडल्स बनाने की रेसिपी
-तीन से चार आलूओं को उबाल लें। जब ये ठंडे हो जाए तो छिलका उतार लें।
-फिर इन आलूओं को पोटैटो मैशर की मदद से मैश कर लें।
-अब इन आलू के मिक्सचर में कॉर्नफ्लोर और नमक मिक्स करें।
-इस मिक्सचर को बिल्कुल आटे की तरह गूंथ कर सख्त बना लें।
-अब हाथों में तेल लें और थोड़ा सा तेल चिकनी सतह पर लगाएं। अब थोड़े से तैयार आलू के आटे को लें और -हाथों की मदद से पतला करते हुए बेलन का आकार दें। जितना हो सके उतना पतला करें। जिससे कि नूडल्स जैसा आकार मिलें।
-हालांकि नूडल्स जितना पतला ना करें नहीं तो टूटने लगेंगे। हल्का मोटा ही रखें।
-किसी गहरे बर्तन में पानी गर्म करें और तैयार नूडल्स को डालकर दो से तीन मिनट पकाएं और बाहर निकाल लें।
-ठंडे पानी से धोकर रख लें।
-दूसरे गैस पर पैन चढ़ाएं और तेल डालें।
-तेल में नूडल्स को फ्राई करने के लिए जरूरी चीजें, बारीक कटा लहसुन, कुटी लाल मिर्च, सोया सॉस, चिली सॉस डालें। साथ में स्प्रिंग अनियन और मनचाही सब्जियां ऐड कर सकती हैं।
-बस तैयार नूडल्स को डालें और हल्के हाथों से चलाते हुए मिक्स करें। रेडी है आलू के टेस्टी नूडल्स।
Tagsआलू नूडल्सpotato noodlesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





