लाइफ स्टाइल

बाजार कि नहीं बच्चो को घर पर बना कर खिलाए 'मेंगो ऑयस्क्रीम'

Mohammed Raziq
14 Sept 2023 2:38 PM IST
बाजार कि नहीं बच्चो को घर पर बना कर खिलाए मेंगो ऑयस्क्रीम
x
खिलाए 'मेंगो ऑयस्क्रीम'
गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना सभी पसंद करते हैं। इस बार बाजारों की नहीं घर की बनी आम की आइसक्रीम बना कर खाएं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनानी भी काफी आसान है। इसे खाकर बच्चे बहुत खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं आम की आइसक्रीम बनाने की विधि।
सामग्री
आम- 1 किलोग्राम
फ्रैश क्रीम- 250 ग्राम
चीनी- 100 ग्राम
वेनीला एसेंस- 1 टीस्पून
विधि
सबसे पहले आम को छीलकर उसका पल्प निकाल कर जार में डाल कर पेस्ट बना लें।
इसे बाऊल में निकाल कर इसमें चीनी और वेनिला एसेंस मिलाएं।
क्रीम को ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड करें और फिर आम का पेस्ट डाल कर दोबारा 3 से 5 मिनट तक ब्लेंड करें।
फिर इसे कंटेनर में डाल कर 7 से 8 घंटे तक फ्रिज में रखें।
अब इसे सर्विंग बर्तन में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
आम की आइसक्रीम बन कर तैयार है। इसे सर्व करें।
Next Story