लाइफ स्टाइल

फैटी लिवर के मरीज को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए ये चीजें

Bharti sahu
15 Dec 2020 11:22 AM GMT
फैटी लिवर के मरीज को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए ये चीजें
x
खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोगों को फैटी लिवर की परेशानी हो रही है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोगों को फैटी लिवर की परेशानी हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये फैटी लिवर क्या होता है। सामान्य तौर पर लिवर में वसा की कुछ मात्रा होती है लेकिन फैटी लिवर बीमारी तब होती है जब वसा की मात्रा लिवर के भार से दस प्रतिशत अधिक हो जाती है। ऐसी स्थिति होने पर लिवर सामान्य रूप से कार्य करन में असमर्थ होता है जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती है। इन परेशानियों में लिवर में सूजन, दर्द और अपच की समस्या हो सकती है। इस समस्या से पीड़ित मरीजों को ऐसा खाना खाने की सलाह दी जाती है जिससे उनके लिवर पर ज्यादा जोर ना पड़े और लिवर को ज्यादा काम ना करना पड़े। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करना आपकी सेहत के लिए खतनाक हो सकता है। जानें ऐसी कौन सी चीजें हैं जिससे फैटी लिवर के मरीज को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

कोल्ड ड्रिंक से रहें दूर
ज्यादातर लोगों को कोल्ड ड्रिंक बहुत ज्यादा पंसद होती है। लेकिन अगर आप फैटी लिवर की परेशानी से पीड़ित हैं तो आपको तुरंत कोल्ड ड्रिंक का सेवन बंद कर देना चाहिए। इसके पीने से लिवर में सूजन बढ़ सकती है। आप चाहे तो इसकी जगह पर दूध से बनी चीजें जैसे कि छाछ या फिर लस्सी पी सकते हैं।
तैलीय खाना ना खाएं
तैलीय खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है और जब आप फैटी लिवर की समस्या से पहले से ही परेशान हैं तो ऐसा खाना सेहत के लिए और भी हानिकारक हो जाता है। तैलीय चीजों को खाने से सबसे ज्यादा फैट बढ़ता है। इसी वजह से फैटी लिवर के मरीज को तैलीय नहीं बल्कि सिंपल खाना चाहिए।
ना खाएं जंक फू़ड
आजकल लोग सबसे ज्यादा जो चीज खाते हैं वो है जंक फूड। लेकिन ये जंक फूड ही सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को जंक फूड बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर जंक फूड में मैदा का इस्तेमाल होता है जो लिवर के लिए ठीक नहीं है।
एल्कोहल ना पीएं
फैटी लिवर से परेशान व्यक्ति को एल्कोहल यानी की शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से लिवर में सूजन बढ़ सकती है जिसकी वजह से सेहत संबंधी और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


Next Story