लाइफ स्टाइल

Father's Day 2022: इस खास दिन पर इन रेसिपीज को करें ट्राई, और अपने दिन को बनाए स्पेशल

Tulsi Rao
16 Jun 2022 11:06 AM GMT
Fathers Day 2022: इस खास दिन पर इन रेसिपीज को करें ट्राई, और अपने दिन को बनाए स्पेशल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिंदगी में हर एक रिश्ता काफी खास और अहम होता है लेकिन माता-पिता का स्थान हमारे जीवन में सबसे अलग होता है। जिस तरह मां अपने बच्चों के लिए हर वो चीज करती है, जो उनके लिए जरूरी होती है, ठीक उसी तरह एक पिता भी अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है और इस साल फादर्स डे 19 जून को है। इस खास मौके पर आप उन्हें कुछ गिफ्ट तो देते ही होंगे या फिर उन्हें कहीं बाहर लंच या डिनर पर ले जाते होंगे लेकिन इस बार आप उन्हें घर पर ही सर्प्राइज पार्टी दे सकते हैं। इससे बेहतर उनके लिए कुछ होगा ही नहीं कि आप अपने हाथों से कुछ स्पेशल बनाएं। आइए जानते हैं कुछ आसान रेसिपीज के बारे में जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं...

1. पनीर होता है सबका फेवरेट - पनीर एक ऐसी चीज है जिससे बनी डिशेज ज्यादातर सभी लोगों को पसंद आती हैं। अगर आप सर्प्राइज पार्टी प्लान कर रहे हैं तो पनीर की डिशेज जरूर ट्राई कर सकते हैं। खास बा है कि पनीर की डिशेज आपके पापा को भी पसंद आएंगी और आप ज्यादा कंफ्यूज भी नहीं होंगे।

2. दाल मखनी - अगर आप अपने पापा को रेस्टोरेंट स्टाइल में लंच करवाने का सोच रहे हैं तो पनीर के साथ दाल मखनी बना सकते हैं। इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। इसके अलावा रोटी-परांठे या नान के साथ भी यह आराम से चल जाती है।

3. गार्लिक नान - दाल मखनी हो या फिर शाही पनीर, दोनों के साथ ही गार्लिक नान परफेक्ट लगती है। अगर गार्लिक नहीं खाते हैं तो आप तंदूरी नान भी बना सकते हैं।

4. मीठे में ट्राई करें कुछ नया - गर्मियों में ठंडी मिठाइयों का अलग ही मजा होता है और खाने के बाद मीठा मिल जाए तो बात ही अलग होती है। ऐसें में आप फादर्स डे स्पेशल ट्रीट में रबड़ी फालूदा ट्राई कर सकते हैं।

5. रबड़ी केक - कुछ अलग और जल्दी बन जाने वाला केक ट्राई करना चाहते हैं तो रबड़ी केक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है। रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें। इसके अलावा आप मीठे में सदाबहार हलवा भी ट्राई कर सकते हैं।

6. मैंगो कस्टर्ड - इन दिनों आम का सीजन होता है और इससे बनने वाली डिशेज भी लाजवाब होती हैं। ऐसे में आप मैंगो कस्टर्ड बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है

Next Story