लाइफ स्टाइल

ईद उल अजहा के बाद रख रहे हैं रोजा, इन डाइट टिप्स को करें फॉलो

SANTOSI TANDI
29 Jun 2023 8:16 AM GMT
ईद उल अजहा के बाद रख रहे हैं रोजा, इन डाइट टिप्स को करें फॉलो
x
ईद उल अजहा के बाद रख रहे
कल ईद उल अजहा का मुबारक मौका है। कई मुस्लिम लोग ईद से एक दिन पहले रोजा रखते हैं तो वहीं कुछ ईद उल अजहा के बाद रोजे रखते हैं। बकरीद के दौरान घर दुआओं, सजावट और पकवानों की खुशबू से गुलजार होता है। रोजा रखने के दौरान लगभग 12-15 घंटे इस्लाम में मानने वाले लोग कुछ नहीं खाते हैं। रोजेदार सिर्फ दिन में दो बार ही खाना खाते हैं। ऐसे में मील्स के बीच लंबा अंतर होता है। ऐसे में मील्स के बीच ये लंबा गैप जहां आपका कैलोरी काउंट कम होता है और आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। वहीं, अगर कुछ खास बातों का ध्यान न रखा जाए तो सेहत भी बिगड़ सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे डाइट टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आपको ईद उल अजहा के बाद अगर आप रोजा रख रहे हैं, तो जरूर फॉलो करना चाहिए।
वॉटर रिच फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल
रोजे के दौरान शरीर में पानी की कमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। अभी गर्मी भी अपने चरम पर है। ऐसे में आपको हाइड्रेशन का पूरा ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान क्योंकि लंबे अंतराल तक आप पानी भी नहीं पीते हैं, ऐसे में वॉटर रिच फ्रूट्स शरीर में पानी की मात्रा को बैलेंस रखने में मदद कर सकते हैं। तरबूज, खरबूज, लीची और भी कई फल ऐसे होते हैं, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
कैफीन ड्रिंक्स का न करें सेवन
रोजेदारों को चाय और कॉफी(ब्लैक कॉफी से फैट बर्न) का सेवन कम से कम करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन में कमी होती है। साथ ही स्लीप साइकिल पर भी इसका असर पड़ सकता है। ज्यादा चाय-कॉफी पीने से यूरिन भी अधिक आता है, जिसके चलते डिहाइड्रेशन होने की संभावना रहती है।
साबुत अनाज और नट्स जरूर खाएं
सहरी और इफ्तार में ऐसी डाइट लें जो आपको दिन भर एनर्जी से भरा हुआ रखे और आपको बीच में भूख भी न लगे। इसलिए साबुत अनाज और हेल्दी नट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। साथ ही पेट भी भरा हुआ रहता है और कमजोरी महसूस नहीं होती है।
तली-भुनी चीजों से करें परहेज
इफ्तार के दौरान ज्यादातर घरों में एक से एक लजीज पकवान बनाए जाते हैं। बेशक आप इन पकवानों को खाएं लेकिन तली-भुनी चीजों की मात्रा पर ध्यान दें। ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको प्यास भी ज्यादा लग सकती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story