लाइफ स्टाइल

Fashion: सिल्क साड़ी का क्रेज बरकरार, स्टाइलिश लुक के लिए की जा रही पसंद

Bharti Sahu 2
9 July 2024 1:05 AM GMT
Fashion: सिल्क साड़ी का क्रेज बरकरार, स्टाइलिश लुक के लिए की जा रही पसंद
x
Fashion: शादी होने वाली है तो ब्राइड ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी होगी। अगर आपने साड़ियों के कलेक्शन में सिल्क की साड़ी को नहीं ऐड किया है तो सोनाक्षी सिन्हा का लुक देखकर तो जरूर खरीदने जा रही होंगी। अगर ऐसा है तो आप समझदार दुल्हन है क्योंकि सिल्क का फैशन कभी खत्म नहीं होता
मौका कोई सा भी हो, बस आप ही आप नजर आएंगी।
बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी Silk saree with border
अपने कलेक्शन में प्लेन सिंपल सी गोल्डन या सिल्वर जरी बॉर्डर की सिल्क साड़ी को जरूर रखें। ये ना केवल आपको ट्रेडिशनल लुक देगी बल्कि कई बार ये कैजुअल लुक भी देती है। जिसे आप आसानी से किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।
कांजीवरम साड़ी Kanjeevaram saree
अगर आप किसी खास मौके पर नई नवेली दुल्हन के जैसे सजना चाहती हैं तो कांजीवरम साड़ी को अपने कलेक्शन में जरूर रखें। ये काफी खूबसूरत दिखती है।
बनारसी साड़ी Banarasi saree
बनारसी साड़ी का क्रेज अलग ही होता है। बनारसी साड़ी की कई सारी वैराइटी आती है। जिसे आप अपने साड़ी कलेक्शन में जरूर रखें।
ऑर्गेंजा सिल्क Organza Silk
इन दिनों ऑर्गेंजा सिल्क की साड़िया काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। बॉर्डर या फिर फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को आप आसानी से कैरी कर सकती हैं।
Next Story