लाइफ स्टाइल

Fashion Sense: गजब का Fashion Sense

Bharti Sahu 2
6 Aug 2024 4:10 AM GMT
Fashion Sense: गजब का Fashion Sense
x
Fashion Sense: फैशन की बात करें तो काजोल इंडियन अवतार से लेकर वैस्टर्न ड्रैस में हॉटनेस का तड़का लगा चुकी हैं। वह फैशन को लेकर अप-टू-डेट रहती हैं और अपनी नई-नई ड्रेसेज वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। यहां हम आपको उनकी कुछ कूल ड्रेसेज दिखाएंगे, जिनसे आइडिया लेकर आप भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। चलिए आपको दिखाते हैं एकट्रेस काजोल की बेस्ट आउटफिट्स- फेस्टिवल सीजन के लिए कोई आइडिया नहीं मिल रहा है तो आप काजोल के साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं।
कपड़ों की चॉइस में दिखा नयापन
एक ओर जहां महिलाएं 30 क्रॉस करते ही कपड़ों को लेकर कुछ बंदिशें लगा लेती हैं, वहीं काजोल तो हर बार अपने लुक में न्यूनेस का तड़का लगाती दिखती हैं। इस बार भी मामला कुछ अलग नहीं रहा।
सुपर टैलेंटिड एक्ट्रेस ने करण की बर्थडे पार्टी के लिए फ्यूजन टच वाला अटायर चुना था, जो उनके कर्वी फिगर पर कमाल का लगा और दूसरी महिलाओं को भी गोल्स दे गया।
न्यूलीमैरिड वुमन्स काजोल की तरह लाइटवेट रैड साड़ी पहन सकती हैं।
काजोल के इस अवतार को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो दो बच्चों की मां है।
Next Story