- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फालूदा देती है ताजगी,...
लाइफ स्टाइल
फालूदा देती है ताजगी, एक बार घर पर बनाकर तो देखिए, जाने रेसिपी
Manish Sahu
4 Sept 2023 10:23 PM IST

x
लाइफस्टाइल: मानसून फिलहाल पूरे देश से गायब हो गया। ऐसे में एक बार फिर से गर्मी जोर पकड़ती जा रही है। गर्मी में लोग खुद को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए कई उपाय करते हैं। इस मौसम में ठंडी चीजें खाने-पीने की सलाह दी जाती है। ऐसी ही एक लोकप्रिय आइसक्रीम मिठाई है फालूदा। यह आपको भारतीय उपमहाद्वीप के हर रेस्तरां, आइसक्रीम बार/पार्लर और फूड जॉइंट्स में मिल जाएगी। इसकी खास बात ये है कि यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आती है। इसे देखकर कोई भी इसकी ओर आकर्षित हो सकता है। आप घर आए मेहमानों को फालूदा सर्व कर सकते हैं।
सामग्री
दूध - 2 कप (फुल क्रीम मिल्क)
फालूदा सेव - आधा कप
चीनी - 2 चम्मच
रोज सिरप - आधा कप
टूटी फ्रूटी - 2 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - 2 चम्मच
चेरी - 2
सब्जा बीज - 1 चम्मच
वनीला आइसक्रीम - 2 स्कूप
विधि
- सबसे पहले एक चम्मच सब्जा बीज लें और उसे पानी में डालकर कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद फालूदा सेव बनाने के लिए एक पैन में 1 कप पानी और 2 कप चीनी डालकर उबालें।
- इसके बाद इस चाशनी में फालूदा सेव को डालकर रख दें।
- जब यह नरम हो जाए तो निकालकर अलग रख दें।
- इसके बाद 2 कप दूध लें और इसे पैन में डालकर गाढ़ा होने तक उबालें।
- इसके बाद इसमें चीनी डालें। इसके बाद दूध को रूम टेंपरेचर पर आने दें।
- इसे ठंडा करने के लिए फ्रीजर में डाल दें। 1 घंटे बाद इसे बाहर निकाल लें।
- इसके बाद एक गिलास लें और उसमें सब्जा डालें।
- इसमें 2 चम्मच रोज सिरप डालें। फिर दूध डालें।
- इसके बाद इसमें फालूदा सेव डालें। इसे मिक्स करें।
- इसमें ड्राई फ्रूट्स और टूटी-फ्रूटी डालें। फिर चेरी और आइसक्रीम डालें। तैयार है फालूदा।
Next Story





