- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चेहरे के मुहांसे और...
लाइफ स्टाइल
चेहरे के मुहांसे और दाग - धब्बे को दूर करेगा कपूर से बने ये पैक
Ritisha Jaiswal
18 Jan 2021 5:45 PM IST

x
चेहरे के मुहांसे और दाग चेहरे की सारी खूबसूरती छीन लेते हैं। एक बार चेहरे पर मुहांसे आ जाएं तो आसानी से जाते नहीं है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चेहरे के मुहांसे और दाग चेहरे की सारी खूबसूरती छीन लेते हैं। एक बार चेहरे पर मुहांसे आ जाएं तो आसानी से जाते नहीं है। इसके उपचार के लिए जिन दवाईयों का इस्तेमाल किया जाता है वो कई बार साइड इफेक्ट भी कर देती हैं। चेहरे पर फैले मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि देसी और असरदार नुस्खों का इस्तेमाल किया जाए ताकि जल्द ही मुहांसों से छुटकारा पाया जा सके। चेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए कपूर और मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार उपाय है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो स्किन से कील-मुंहासे और बैक्टीरिया निकालने का काम करते है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे की झुर्रियां कम करती है।
कपूर चेहरे के पिंपल दूर करने के साथ ही चेहरे के दाग और निशान भी दूर करता है। अगर आप भी पिंपल के दाग से परेशान है तो कपूर के साथ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर चेहरे पर निखार ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि कपूर का चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें।
सामग्री:
कपूर
मुल्तानी मिट्टी
गुलाब जल
कैसे तैयार करें
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले कपूर और मुल्तानी मिट्टी लें। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक टूकड़ा कपूर का डाले। अब इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। कपूर की जगह आप इसमें कपूर का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो। याद रखें कि चेहरे पर पैक लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से वॉश जरूर कर लें।
Next Story





