लाइफ स्टाइल

आईशैडो देता हैं आकर्षक लुक, आंखों के रंग के अनुसार करें इसका चुनाव

Kajal Dubey
23 Aug 2023 11:28 AM GMT
आईशैडो देता हैं आकर्षक लुक, आंखों के रंग के अनुसार करें इसका चुनाव
x
चहरे की सुन्दरता को बढ़ाने में आंखों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में लड़कियां मेकअप का सहारा लेती हैं जो आंखों के आकर्षण को बढ़ाने का काम करता हैं। इसमें लड़कियां आईशैडो की मदद लेती हैं। लेकिन यह जानना जरूरी हैं कि आईशैडो का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए। ऐसे में आपको अपनी आंखों के रंग के अनुसार आईशैडो का चुनाव करना चाहिए जिससे अधिक प्रभाव पड़ता हैं और कम मेहनत और कम समय में सही लुक मिल पाता हैं। तो आइये जानते हैं आंखों के रंग के अनुसार आपको कौनसा आईशैडो लगाना चाहिए।
हरी आंखों के लिए
जिनकी आंखों का कलर हरा होता है वह खुद में ही बेहद आकर्षित होते हैं। उन्हें किसी भी शैड की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आप आईशैडो का चुनाव करती हैं तो रात की पार्टी के लिए पर्पल कलर और दिन की पार्टी के लिए शिवरी ब्राउन ज्यादा अच्छा लगेगा।
नीली आंखों के लिए
नीला कलर ठंडक का प्रतीक भी होता है। ऐसे में हल्के और न्यूट्रल रंग इन आंखों पर बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन ध्यान रहे जिनकी आंखों का कलर नीला होता है वह डार्क और स्मोकी लुक से बचें क्योंकि इससे उनका लुक खराब हो सकता है।
काली आंखों के लिए
जिनकी आंखों का कलर काला होता है उन पर डार्क कलर ज्यादा अच्छे लगते हैं इसलिए आप जब भी आईशैडो को चुनाव करें तो वॉयलेट, डार्क ब्लू और चॉकलेटी रंग का चुनाव करें। इससे ना केवल आप सुंदर दिखेंगे बल्कि निखरी हुई भी दिखेंगी।
हेजल आंखों के लिए
जिनकी आंखों का रंग हेजल होता है उनके लिए मटैलिक और पेस्टल रंग ज्यादा अच्छे होते हैं। ऐसे में जब भी आप आईशैड का चयन करें तो हैवी और स्मोकी शेड्स का ही चुनाव करें। इससे आप कुदरती सुंदर और आकर्षक देखेंगी।
ग्रे आंखों के लिए
बहुत कम लोग होते हैं जिनकी आंखों का रंग ग्रे होता है। ऐसे में जिन लोगों की आंखों का रंग ग्रे है वह बहुत सोच समझकर आईशैडो का चुनाव करें। ग्रे आंखों पर डार्क कलर्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। इसके अलावा आप मिलते-जुलते कलर्स का भी प्रयोग कर सकते हैं। इनसे आंखों की फिजा बनी रहती है।
Next Story