- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आंखें रहेंगी स्वस्थ,...

x
लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, मोबाइल और लैपटॉप (Mobiles and Laptops) के स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू किरणें आंखों को अधिक प्रभावित करती हैं। इसके लिए वर्किंग पर्सन को अपनी आंखों का विशेष देखभाल करना चाहिए। लापरवाही बरतने से आंखों की रोशनी कम हो सकती है। इससे दृष्टि शक्ति कमजोर होगी। फिर बहुत जल्द चश्मा पहनना पड़ सकता है। अगर आप भी वर्किंग पर्सन हैं, तो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ये आसान टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं...
अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ और हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो आंखों की एक्सरसाइज (excercise) करें। इसके लिए आप अपनी आंखों को नियमित अंतराल पर मूव जरूर करें। इस दौरान सबसे पहले स्क्रीन से नजर हटाकर सामने देखें। इसके बाद दाएं लें जाएं और फिर बाएं ले जाएं। इस योग को रोजाना सुबह और शाम कर सकते हैं।
sआप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना आँखों से जुड़े योग करें। इसके अलावा, डाइट में विटामिन ए रिच फूड्स जरूर शामिल करें। इस एक्सरसाइज में अपनी आंखों को ऊपर से नीचे लाएं। फिर नीचे से ऊपर ले जाएं। इस योग को रोजाना 5 मिनट करें। आप सुबह शाम दोनों समय में कर सकते हैं। इस दौरान पास और दूर देखने का भी योग कर सकते हैं। इससे भी आंखों को फायदा मिलता है।
अगर आप अपनी आंखों को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो मूविंग आईज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसमें आंखों को गोल-गोल घुमाना होता है। आप किसी भी समय इस योग को कर सकते हैं। इस योग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी आंखें हाइड्रेट रहती हैं।
अगर आप अपनी आंखों की देखभाल करना चाहते हैं, तो हथेली रगड़ने की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इसके लिए आप अपनी दोनों हथेली को रब करें। इस योग को आप कभी भी कर सकते हैं।
आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पलकों का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए काम के बीच में 1 या 2 मिनट का ब्रेक लें। अब मनः स्थिति को शांत कर लें अब नियमित अंतराल पर (3-5 सेकंड) पर अपनी पलकें झपकाएं। इस योग को करने से भी फायदा मिलता है।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tagsताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरहिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza Samacharbreaking newspublic relationpublic relation newslatest newsnews webdesktoday's big newstoday's important newsHindi newsbig newscountry-world newstoday's newsNew newsdaily newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad

Rani Sahu
Next Story