लाइफ स्टाइल

करवा चौथ पर आंखें दिखेंगी खूबसूरत, ऐसे करें मेकअप

SANTOSI TANDI
13 Sep 2023 6:36 AM GMT
करवा चौथ पर आंखें दिखेंगी खूबसूरत, ऐसे करें मेकअप
x
, ऐसे करें मेकअप
चाहे ये शादी के बाद पहला करवा चौथ हो या फिर दूसरा महिलाएं इस दिन पर सजने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। इस दिन हर महिलाएं चाहती हैं की वो बेहद खूबसूरत लगे। ऐसे में आप इस करवा चौथ पर आई मेकअप को नए तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें बेहद खूबसूरत नजर आएगी। चलिए जानते हैं किस तरह के आई मेकअप आप इस बार ट्राई कर सकती हैं और लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
स्मोकी आई मेकअप लुक
इसे करने के लिए आपको सबसे पहले कंसीलर से अपनी आंखों को इवन करना होगा।
फिर इसपर न्यूट्रल आईशैडों बेस लगाना होगा।
अपनी आंखों के बाहरी कोने पर डार्क ब्राउन या ब्लैक कलर लगाएं और इसे अंदर की तरफ ब्लेंड करें।
फिर अंदर की ओर आप या तो शिमर या फिर लाइट शैड लगाएं और अच्छे से ब्लेंड करें।
अब आंखों पर लाइनर लगाएं। इसके लिए आप विंग्ड आईलाइनर या फिर सिंपल आई लाइनर लगा सकती हैं।
इस लुक को बोल्ड करना है तो इसके लिए फॉल्स आईलैश लगाकर मेकअप को फिनिशिंग दे सकती हैं।
इस तरीके से आपका स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट हो जाएगा।
रेड आई मेकअप लुक
इस आई मेकअप लुक को क्रिएट करने के लिए सबसे पहले कंसीलर से आंखों पर इवन करें।
अब इसमें मैट रेड कलर का आईशैडो लगाएं।
इस कलर को आपको बाहरी कोने पर लगाना है और ब्लेंड करना है।
अब अंदर की तरफ गोल्डन आईशैडो (आईमेकअप के लिए टिप्स) का इस्तेमाल करें और इसे लाल रंगे के साथ मिलाएं।
अपनी आंखों पर मोटा आईलाइनर लगाएं।
आप चाहे तो कलर आईलाइनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
अब आईलैश पर मस्कारा लगाएं और लुक को कंप्लीट करें।
सिंपल आई मेकअप लुक
इसके लिए सबसे पहले आंखों पर कंसीलर को अच्छे से ब्लेंड करें।
फिर पलकों पर हल्का बेज या लाइट पिंक कलर को लगाएं और ब्लेंड करें।
अब सिंपल लुक के लिए ऊपरी वाटर लाइन को लाइट ब्राउन कलर (कूल लुक के लिए आई मेकअप) से हाइलाइट करें।
आंखों पर आईलाइनर लगाएं और पलकों पर मस्कारा लगाकर लुक को कंप्लीट करें।
इस तरीके से आप करवा चौथ पर मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर भी लगेंगी और आंखों पर कुछ नया ट्राई करने का आपको मौका भी मिलेगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story