लाइफ स्टाइल

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूरी है आई मेकअप

Rani Sahu
9 Oct 2022 12:04 PM GMT
आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूरी है आई मेकअप
x
इन चीजों की होती है जरुरत
आंखों का मेकअप (eye makeup) अच्छी तरह से होना बेहद जरूरी है। ये चेहरे की सुंदरता को काफी हद तक बढ़ाने में मदद करता है। अगर आंखों में सिर्फ काजल लगा लिया जाए तो आंखे काफी अट्रैक्टिव लगने लगती हैं। मेकअप की मदद से अपनी आंखों की खूबसूरती (beauty of eyes) बढ़ाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरुरत होती है। यहां आपको बता रहे हैं आंखों के मेकअप के लिए जरूरी प्रोडक्ट्स के बारे में-
1) आई प्राइमर- मेकअप से पहले प्राइमर का लगा होना जरूरी है। ये आंखों पर लगे रंगों को एक दूसरे में मर्ज होने से बचाता है। आई मेकअप से पहले इसे जरूर लगाएं।
2) कंसीलर- आई मेकअप में कई रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में रंगों को सही तरह से उभारने के लिए कंसीलर बेहद जरूरी है। ये अनईवन स्किन को एक जैसा करने में मदद करता है।
3) आई शैडो किट- आपको आई मेकअप करने के लिए आई शैडो किट की जरुरत भी होती है। एक ऐसे किट को खरीदें जिसमें सभी तरह के रंग हो। मैट से लेकर शिमरी तक।
4) काजल- आकर्षक आंखों के लिए आपको काजल की जरूरत भी होगी। इसके लिए आप काले, नीले या हरे रंग के काजल में इंवेस्ट कर सकते हैं।
5) आईलाइनर- आंखों को एक अलग लुक देने के लिए आईलाइनर जरूरी है। इन दिनों विंग्ड आईलाइनर काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप अपनी किट में एक अच्छे आईलाइनर को शामिल करें।
6) मस्कारा- हैवी लैश आपके लुक को काफी खास बना सकती हैं। आप अपने लुक को स्पेशल बनाने के लिए मस्कारे का इस्तेमाल करना न भूलें।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story