लाइफ स्टाइल

Eye Care: आंखों के खराब रेटिना को ठीक करता है ये सब्जी

Sanjna Verma
18 July 2024 6:21 PM GMT
Eye Care: आंखों के खराब रेटिना को ठीक करता है ये सब्जी
x
Eye Care: अगर आपकी आंखों की रोशनी कम होती जा रही है तो यह रेटिना खराब होना का लक्षण हो सकता है। उम्र के साथ आंखों का रेटिना कमजोर हो जाता है। लेकिन इसे फिर से रिपेयर किया जा सकता है। इसके लिए विटामिन ए की जरूरत पड़ती है। मगर गाजर हर मौसम में मौजूद नहीं होती। आप इसकी जगह एक हरी सब्जी खा सकते हैं।
आंखों की रोशनी तेज करने के लिए हरी सब्जी खाएं। आप इसमें परवल खा सकते हैं। परवल एक शक्तिशाली खाद्य पदार्थ है जिसमें आई हेल्थ के लिए 2 जरूरी विटामिन होते हैं। इसे खाने से कई फायदे मिलते हैं। आइए इन सभी फायदों के बारे में जानते हैं।
दोनों आंखें होंगी तेज
परवल की सब्जी आंखों की रोशनी बढ़ा सकती है। शोध के मुताबिक इसके अंदर विटामिन ए और सी की भरमार होती है। विटामिन ए रेटिना के लिए जरूरी पिग्मेंट बनाने में मदद करता है। विटामिन सी आंखों के इंफेक्शन और डैमेज से बचाने का काम करता है।
डायबिटीज का उपाय
Diabetes की बीमारी आंखों की नसें खराब कर देती है। परवल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। इसलिए यह डायबिटीज के कारण होने वाली आई डैमेज से बचाती है। इसमें फाइबर होता है जो ग्लूकोज को मैनेज रखता है।
वेट लॉस करने वाला फूड
परवल कैलोरी में बहुत कम होती है। साथ में फाइबर होता है जो पेट को देर तक भरा रखता है। इस तरह यह वजन कम करने में मदद करती है। आप कैलोरी इनटेक को कंट्रोल करके तेज से वेट लॉस कर सकते हैं। ध्यान रखें कि मोटापा कई सारी बीमारियों का कारण बन सकता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
आप जान ही चुके हैं कि परवल में विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा होती है। ये विटामिन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होते है। इसकी मजबूती इंफेक्शन को दूर रखती है और किसी भी बीमारी से जल्दी निकलने में मदद करती है।
हार्ट हेल्थ
परवल में पाए जाने वाले पोटेशियम और Magnesium दिल के लिए अच्छे होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं जिससे दिल पर अत्यधिक दबाव नहीं पड़ता। दिल की बीमारियों को दूर रखने के लिए इस सब्जी का सेवन करना चाहिए।
Next Story