लाइफ स्टाइल

Expensive hotels: दुनिया के महंगे होटल जाने इसके बारे में

Raj Preet
7 July 2024 11:05 AM GMT
Expensive hotels: दुनिया के महंगे होटल जाने इसके बारे में
x
lifestyle लाइफस्टाइल: दुनिया में ऐसी कई खूबसूरत चीजें हैं जिनके दीदार के लिए लोग अपना कीमती समय निकालते हैं। ऐसी ही खूबसूरत जगहों में नाम आता है कई होटल्स का भी जिनके बारे में आपने कई बार सुना होगा। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि एक दिन इन बड़े होटल्स में दिन गुजारा जाए तो जरूर गुजारिये। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि इन होटल्स का किराया क्या रहता हैं। अगर नहीं तो कोई बात नहीं क्योंकि आज हम बताने जा रहे हैं दुनिया के बड़े होटल्स का एक दिन का किराया तो आइये जानते हैं।
द मार्क होटल, यूएसए
अमेरिका America के न्यूयॉर्क शहर में बना द मार्क होटल काफी महंगा है। यहां पैंटहाऊस में एक रात का किराया करीब 55 लाख रुपए है। यहां आपको सभी सुख-सुविधाएं जैसे 24 घंटे सेलॉन और सूट टेलरिंग की सर्विस अन्य आदि सब कुछ मिलेगा।
होटल प्रेजिडेंट विल्सन, स्विटजरलैंड
यहां लगभग एक रात ठहरने का किराया 38 लाख रुपए है। इस होटल में 12 बेडरूम, 12 बाथरूम, हैलिपैड, सेनवे ग्रैंड पियानो, बिलियर्ड टेबल, बुलेटप्रूफ विंडो जैसी सुविधाएं मिलेगी। वहीं इसके टेरेस से आपको स्विटजरलैंडकी खूबसूरती देखने को नजारा मिलेगा।
फोर सीजन होटल, यूएसए
न्यूयॉर्क में बने इस होटल में एक रात रहना चाहते है तो आपको 36 लाख रुपए खर्च करनो होंगे। यहां आपको अनलिमिटेड शैंपेन और मसाज उपलब्ध करवाई जाएगी।
लॉकला आइलैंड रिसॉर्ट, फिजी
इस आईलैंड को 2003 में खरीदा था, जिसको बाद में प्राइवेट रिट्रीट में बदल दिया गया। यहां एक रात रुकने का किराया 35 लाख रुपए होगा।
द रॉयल विला, ग्रीस
इस आलीशान होटल में रुकने के लिए आपको 30 लाख रुपए खर्च करने होंगे। यहां आपको प्राइवेट जेट में घुमाया जाएगा और होटल के कर्मचारी आपको सेलिब्रिटी जैसा ही ट्रीट करते है।
राजस्थान में आपको अनेक शाही होटल मिल जाएंग, लेकिन जयपुर में बना यह रॉयल राज पैलेस होटल काफी महंगा है। यहां स्वीट की दीवारों को सोने की पत्ती, शीशे से बनाया गया है। यहां एक रात ठहरने का किराया 29 लाख रुपए है।
Next Story