- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- एक्सरसाइज बालों की...
एक्सरसाइज बालों की ग्रोथ के लिए माना जाता है फायदेमंद

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। यह एक्सरसाइज ही आपको कई बीमारियों से बचाती है। आपकी एनर्जी को सही रखने में मदद करता है। शरीर को सही पॉश्चर देने के साथ-साथ आपको अंदर से डिटॉक्स करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एक्सरसाइज का असर हमारे बालों की ग्रोथ पर भी पड़ता है... जी हां, एक्सरसाइज करना बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्सरसाइज करने से बालों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
2. बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण तनाव है. ऐसे में जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर से सेरोटोनिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। जो तनाव को कम करने में मदद करता है। जब तनाव का स्तर कम होता है तो बालों का गिरना भी कम हो जाता है। बालासन करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है जो बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण है। इसके अभ्यास से बालों की हल्दी वृद्धि में मदद मिल सकती है।
4. व्यायाम करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे नई कोशिकाएं भी बनती हैं और बालों के विकास में मदद मिलती है। शीर्षासन करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो बालों को झड़ने से रोककर बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
5. पेट की समस्या के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और बाल झड़ने लगते हैं, ऐसे में आप वज्रासन कर सकते हैं, इससे पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। वज्रासन करने से बालों के प्राकृतिक विकास में मदद मिलती है
