लाइफ स्टाइल

शादी से पहले हर जोड़े को इन बातों पर एक दूसरे की राय जान लेनी चाहिए

Shantanu Roy
15 Nov 2021 1:21 PM GMT
शादी से पहले हर जोड़े को इन बातों पर एक दूसरे की राय जान लेनी चाहिए
x
शादी किसी भी रिश्ते में एक बहुत बड़ा कदम होता है क्योंंकि शादी लड़का और लड़की के बीच का रिश्ता नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच का रिश्ता होता है। शादी को हमारी समाज में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है

जनता से रिश्ता। शादी किसी भी रिश्ते में एक बहुत बड़ा कदम होता है क्योंंकि शादी लड़का और लड़की के बीच का रिश्ता नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच का रिश्ता होता है। शादी को हमारी समाज में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए शादी के निर्णय बहुत सोच समझ कर लेना चाहिए ताकि बाद में दोनों को कोई दिक्कत यां परेशानियां ना हो। जिसके लिए सिर्फ माता पिता का बात करना काफी नहीं, लड़का और लड़की को भी एक दूसरे से बात करनी चाहिए। यदि आप अपना पूरा जीवन किसी के साथ बिताने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप दोनों की कुछ चीजों में एक जैसी राय होना आवश्यक होता है।

शादी से पहले हर जोड़े को इन 5 बातों पर बना लेनी चाहिए सहमति: Things Couple Should Discuss Before Marriage
1. क्या तुम सच में मुझसे शादी करना चाहते हो?
सुनिश्चित करें कि दूसरा व्यक्ति सच में आपसे हड़ी करना चाहता है। बहुत बार लड़का यां लड़की सिर्फ माता पिता के दबाव और उनकी खुशी के लिए शादी के लिए हां कर देते हैं। शादी कोई जबरदस्ती का समझौता नहीं होता इसलिए हमेशा अपने होने वाले पार्टनर से बात करें क्योंंकि बाद में आपको परेशानी हो सकती है अगर दूसरे व्यक्ति ने दबाव में हां बोला होगा।
2. मायके की जिम्मेदारियां
शादी के बाद एक लड़की अपना मायका छोड़ कर आती है, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियों को नहीं भूलती। इसलिए किस तरह से अपने मायके की साथ देना चाहती हो इस पर बात कर लेनी चाहिए। हालाकि ये निर्णय पूरी तरह लड़की का होना चाहिए कि किस प्रकार वह अपने माता पिता की मदद करना चाहती है, पर एक अंडरस्टैंडिंग बनाए रखने के लिए दोनों को बात करनी चाहिए ताकि आगो चलकर कोई विवाद न हो।
3. काम कैसे बाटेंगे
आजकल लड़का और लड़की दोनों ही जॉब करते हैं। तो सवाल आता है कि घर का काम कौन करेगा? अगर दोनों पार्टनर काम करते हैं तो दोनों को मिल कर घर का काम भी करना चाहिए। एक रिश्ता तब ही अच्छे से चल सकता है जब दोनों अपना योगदान बराबर का दे ताकि किसी पर भी ज्यादा बोझ ना आए।
4. फैमिली प्लानिंग
शादी से पहले बच्चों के बारे में जरूर बात करें, उन्हें बड़ा करने के बारे में, फाइनेंशियल प्लानिंग, सब के बारे में बिना हिचकिचाए बात करनी चाहिए। आपको लगेगा कि इसकी अभी कोई जरूरत नहीं है लेकिन हकीकत में इसके बारे में बात करना बहुत जरूरी होता है। बच्चे के आते ही खर्चे दुग्ने हो जाते हैं इसलिए हर चीजों के बारे में पहले से प्लानिंग करना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा बच्चा कब करना है उसके बारे में भी बात चित कर लेनी चाहिए क्योंकि कहीं बार लोग मानसिक और भावनात्मक रूप से तैयार नहीं होते।
5. पर्सनल स्पेस
हर इंसान को पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है। एक रिलेशन में प्यार और समझ के साथ ही एक दूसरे की पर्सनल स्पेस की रिस्पेक्ट करना बहुत जरूरी होता है। पर्सनल स्पेस आपको अपने आप को समझने का मौका देती है और एक रिश्ते के लिए यह बहुत जरूरी है। जब आप अपने आप को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे तभी तो आप अपने पार्टनर के साथ कनेक्ट कर पाएंगे।


Next Story