लाइफ स्टाइल

रिलेशनशिप में हर लड़का बोलता है अपनी पार्टनर से ये झूठ! क्या आपका पार्टनर भी तो नहीं दे रहा धोखा

Rani Sahu
5 Aug 2022 4:56 PM GMT
रिलेशनशिप में हर लड़का बोलता है अपनी पार्टनर से ये झूठ! क्या आपका पार्टनर भी तो नहीं दे रहा धोखा
x
रिलेशनशिप में हर लड़का बोलता है अपनी पार्टनर से ये झूठ!

ऐसा कहते है कि कोई भी रिश्ता प्यार और भरोसे पर चलता है। रिश्ते में भरोसा होना बहुत ही जरुरी है, किसी भी रिश्ते में अगर झूठ आ जाता है, तो उनका रिश्ता कुछ दिनों तक ही चल पाता हैं। वैसे तो झूठ बोलना अच्छी बात नहीं होती लेकिन इसके बाद भी ऐसे कई झूठ होते हैं जो लड़के ज्यादातर अपनी पार्टनर से बोलते हैं। हम आपको कुछ ऐसे कॉमन झूठ के बारे में बताएंगे, जिन्हें आमतौर पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी से ये बोलते हैं।

* अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लड़के रिलेशनशिप में होने के बाद भी दूसरी लड़कियों की तरफ आकर्षित होते हैं। इस चक्कर में वो अपने पार्टनर से कई बार झूठ बोल देते हैं कि वो सिंगल हैं। लोग ऐसा इस वजह से करते हैं ताकि लड़की उनसे बात करना बंद न कर दे।
* कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लड़के अपनी पार्टनर के साथ बैठे होते हैं और सामने से गुजरती हुई महिला को देखने लगते हैं और जब उनकी पार्टनर टोकती है, तो वो कहते हैं कि मैने किसी को नहीं देखा। इन सब के चलते दोनों के बीच कई बार हल्की मुल्की नोकझोंक भी हो जाती है।
* कई लड़कों को आपने उनकी पार्टनर से ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि मैं केवल तुम्हारे बारे में ही सोचता हूं। ऐसा लड़के लड़की को खुश करने के लिए कहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता, लड़के अपने काम, करियर, दोस्त परिवार जैसी चीजों को ले कर काफी सोचते हैं, इसके अलावा कुछ लड़के ऐसे होते है जो दूसरी लड़कियों के बारे में भी सोचते हैं।
* इसके अलावा कुछ लड़के ऐसे होते हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड को ये भी कहते हैं कि मैं तुम्हारे बिना एक दिन भी नहीं रह सकता। ये फिल्मी डायलॉग सुनने में तो काफी रोमांटिक लगते है, लेकिन ऐसा नहीं होता. इस तरह का झूठ बोलकर अक्सर लड़के अपने पार्टनर का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं।
* और कई लड़के ऐसे भी होते हैं जो अपनी पार्टनर से ये भी कहते हैं कि उन्हें केवल एक बार ही प्यार हुआ और वो भी उन्हीं से। वे ऐसा कहकर लड़की को अच्छा फील कराने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा ये कई बार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में इसलिए भी नहीं बताते कि कहीं उनकी पार्टनर असुरक्षित महसूस न करें।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story