लाइफ स्टाइल

आज भी खाना खाने के लिए किया जाता है इन पत्तों का इस्तेमाल

SANTOSI TANDI
20 Jun 2023 7:30 AM GMT
आज भी खाना खाने के लिए किया जाता है इन पत्तों का इस्तेमाल
x
आज भी खाना खाने के लिए किया
पहले के जमाने में जब धातु के बर्तनों का आविष्कार नहीं हुआ था तब लोग पत्तों से ही खाना खाया करते थे। धीरे-धीरे लोग मिट्टी के बर्तन बनाना सीखे फिर सोना, चांदी, तांबे, पीतल, कांसे और अब स्टील एवं प्लास्टिक के बर्तनों का चलन चल रहा है। वेद पुराण के अलावा आयुर्वेद में भी पत्ते पर भोजन करने के महत्व और लाभ को बताया गया है।
पत्तल में भोजन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है ही साथ ही काफी किफायती भी है। शहरों में अब पेड़ ही नहीं बचें तो पत्तल कहां से आएंगे, लेकिन गांवों में आज भी पत्तल पर खाना खाया जाता है। शादी ब्याह हो या श्राद्ध कार्यक्रम इन अवसरों में विशेष रूप से भोजन के लिए पत्तल का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा भगवान को भी पत्तल में भोग लगाना काफी अच्छा माना गया है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ पत्तों के बारे में बताएंगे जिसका उपयोग खाना खाने के लिए किया जाता है।
केले का पत्ता
आज भी दक्षिण भारत में केले के पत्ते में खाना खाने का नियम है। आप जब भी दक्षिण भारत के किसी रेस्तरां में खाना खाने जाएंगे तो आपको वे अपने परंपरा और संस्कृति के मुताबिक भोजन को केले के पत्तल में ही सर्व करते हैं। दक्षिण भारत के अलावा और भी कई जगहों पर केले के पत्ते में भोजन किया जाता है।
पलाश का पत्ता
पलाश का पत्ता भोजन करने के लिए बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। इसके अलावा भगवान को भी इसके पत्ते में प्रसाद चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है (पलाश पेड़ का महत्व)। गांव में आज भी नाई इसके हरे पत्ते इकट्ठा कर उससे पत्तल बनाते हैं और उसे बेचते हैं।
साल और सागोन का पत्ता
साल और सागोन के पत्ते का आकार बड़ा और सख्त होता है इसमें भोजन करना बेहद ही आसान होता है। इसके पत्ते आपको आसानी से ग्रामीण और जंगली क्षेत्र में मिल जाएंगे। इसके लकड़ी का उपयोग फर्नीचर (फर्नीचर खरीदने के टिप्स) बनाने के लिए किया जाता है और यह कीमती लकड़ी में से एक है।
कमल का पत्ता
कमल ककड़ी और कमल फल या पोखरा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या आप इसके पत्ते के बारे में जानते हैं। कमल के फूल का उपयोग जहां भगवान के पूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, वहीं कमल के पत्तल को पलट कर उसमें भोजन परोसा जाता है।
आमतौर पर लोग घरों में थाली- प्लेट से भोजन करते हैं। लेकिन किसी विशेष कार्यक्रम में जहां ज्यादा लोग भोजन करने वाले होते हैं वहां खाना परोसने के लिए पत्तल का उपयोग किया जाता है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
Next Story