लाइफ स्टाइल

बंगाल में बनती हैं ये खास मानसून डिशेज, आप भी लें मजा

SANTOSI TANDI
21 July 2023 8:13 AM GMT
बंगाल में बनती हैं ये खास मानसून डिशेज, आप भी लें मजा
x
मानसून डिशेज, आप भी लें मजा
वैसे तो भारत में सभी जगह बारिश के दिनों में भजिया, पकौड़ा, समोसा और दूसरे स्नैक्स का स्वाद लिया जाता है। बारिश के दिनों में पकोड़े और भजिया का स्वाद बाकी चीजों से बेहद अलग और लाजवाब लगता है, शायद इसलिए ये सभी का फेवरेट और पसंदिदा मानसून डिश में से एक है। ऐसे में आप यदि नॉर्थ इंडियन हैं, तो आज हम आपको बंगाल में बनने वाले कुछ मानसून डिश के बारे में बताएंगे। आप बारिश के साथ इस बार इन स्पैशल मानसून डिश का स्वाद लें और हमें बताएं कि आपको ये कैसे लगे।
मानसून में बनाएं कोलार बोरा
बंगाली भाषा में कोलार का अर्थ है केला, बतां दे कि कोलार बोरा मीठे पके हुए केले से बनाई जाने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए पके हुए केले को मैश कर इसे गेहूं के आटे में इलायची पाउडर, दूध डालकर घोल बनाया जाता है। फिर इसे पकौड़े की तरह तेल में डीप फ्राई किया जाता है और गरमागरम चाय के साथ इसका मजा लिया जाता है।
बारिश के दिनों में बनाएं मसाला फिश फ्राई
ये तो आप सभी को पता है कि बंगाली व्यंजनों का मुख्य सामग्री है मछली ऐसे में उनके कई सारे डिश में फिश का मजा लिया जाता है। मसाला फिश फ्राईबनाने के लिए मैरिनेट किए जाने वाले मिक्स में फिश को मैरिनेट कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब पैन में नारियल का तेल गर्म करें और उसमें मछली को अच्छे से फ्राई कर कड़ी पत्ते से गार्निश करें और चाय के साथ सर्व करें।
बरसात का मजा लें बंगाली ताले बोरा
ताड़ गोला के बारे में आप सभी को पता होगा, बंगाल में ताड़ को तालेर के रूप में जाना जाता है। बंगाली तालेर बोराताड़ गोला के गूदे से बनाया जाता है। इसे बहुत से जगह में ताले पीठा के नाम से भी जाना जाता है और इसे विशेष रूप से जन्माष्टमी के पर्व में बनाया जाता है। तालेर बोरा बनाने के लिए ताड़ गोला को मैश कर उसमें गुड़, इलायची, नारियल, जायफल, गेहूं का आटा, और चावल आटे के साथ मिक्स कर डीप फ्राई किया जाता है।
मानसून में बनाएं कुमरो फूल बोरा
कुमरो मतलब कुम्हड़ा या कद्दू का फूल। बंगाल में कद्दू के फूल को बेसन के घोल में डुबोकर डीप फ्राई (डीप फ्राई के विकल्प) किया जाता है। फूल को मसालेदार घोल में डूबोकर कुमरो फूल बोरा में बदल दिया जाता है। बता दें कि बंगाल में बहुत से डिशेज में कई तरह के फूलों का उपयोग कर नए रेसिपीज बनाए जाते हैं।
तो ये रहे कुछ नॉनवेज और वेज बंगाली मानसून डिशेज जिसका मजा आप चाय के साथ ले सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story