- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में इन...
लाइफ स्टाइल
सर्दियों में इन स्वादिष्ट गरमा - गर्म पराठों का उठाएं लुफ्त
Rani Sahu
18 Jan 2023 11:29 AM GMT

x
सर्दियों के मौसम में गरमा - गर्म पराठे खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। खासकर जब आपको एक नहीं बल्कि अलग - अलह किस्म के पराठे खाने को मिलें। इस चीज़ का मज़ा दोगुना जब हो जाता है , जिस दिन आपकी छुट्टी हो। सर्दियों में आपको पराठों का सेवन करना चाहिए। यह टेस्टी होने के साथ - साथ विटामिन्स, कैल्सियम , फाइबर से भरपूर होते हैं। तो आइये जानते हैं हमें किन - किन पराठों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
1 पालक पराठा
पालक का साग तो आपने खूब खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी पालक का पराठा ट्राई किया है। आप पालक के पराठे को सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। आप इसका मज़ा चाय , दूध , दही या चटनी के साथ ले सकते हैं। यह खाने के स्वाद को और बड़ा देगा।
2 फूलगोभी के पराठे
शायद ही कुछ लोगों ने फूलगोभी के पराठे ना खाएं हों। लेकिन यह खाने में बेहद ही लजीज़ होते है। आप गोभी के साथ आलू , प्याज़ और अच्छे से मसालों को मिलाकर उसकी स्टफिंग बना लें। और उसको पराठों में भरकर बना लें। आपके हेल्थी और टेस्टी पराठे तैयार हैं।
3 पनीर पराठा
पनीर के पराठे आखिर किसको पसंद नहीं आते। आप इनको नाश्ते में , लंच में किसी में भी शामिल कर सकते हैं। ये काफी हैल्थी होते हैं। पनीर में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है। और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं।
4 सत्तू के पराठों का लें मज़ा
सर्दियों में सत्तू के गरमा - गर्म पराठों का आप चाय के साथ इसका मज़ा ले सकते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। और इनमे भरपूर मात्रा में विटामिन्स और फाइबर के गुण पाए जाते हैं। सत्तू पराठों का सेवन जरूर करना चाहिए।
5 मसाला गुड़ के पराठे
यह पराठे शायद ही कम लोगों ने खाये होंगे। हो सकता है कुछ इसके बारे में यह पहली बार ही सुन रहें होंगे। दरअसल , इन पराठों को गुड़ के साथ कई प्रकार से मसालों को मिलाकर इसकी स्टफिंग बनाकर पराठा बनाया जाता है। इसको गर्म - गर्म खाने में अधिक स्वाद आता है।
6 मूली पराठे
यह सर्दियों में अधिक खाये जाते हैं। मूली को सबसे पहले कद्दू कस में अच्छे कस लें फिर उसका पानी अलग करके सभी मसलों को डालकर स्टफ़िंग तैयार करें। और पराठे बनाकर नाश्ते को स्पेशल बनाये।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tagsराज्यवारTaaza SamacharBreaking NewsRelationship with the publicRelationship with the public NewsLatest newsNews webdeskToday's big newsToday's important newsHindi newsBig newsCountry-world newsState wise newsAaj Ka newsnew newsdaily newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad

Rani Sahu
Next Story