- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर ही लें हक्का...
लाइफ स्टाइल
घर पर ही लें हक्का नूडल्स का लाजवाब स्वाद, जानें तरीका
Kajal Dubey
19 Aug 2023 11:25 PM IST

x
आज हम आपके लिए रेस्टोरेंट जैसे हक्का नूडल्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लाजवाब स्वाद सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
नूडल्स
तेल - 2 चम्मच
बारीक कटा प्याज - 1
बारीक कटी शिमला मिर्च - 1
रेड चिली सॉस - 1 चम्मच
सिरका - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बारीक कटी गाजर - 1
सोया सॉस - 1 चम्मच
टोमैटो सॉस - 1 चम्मच
बनाने की विधि
- हक्का नूडल्स बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा प्याज डालें।
- एक मिनट बाद सभी सब्जियां डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
- सब्जियां पकने पर पैन में हक्का नूडल्स , सोया सॉस, टोमैटो सॉस, रेड चिली सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर और विनिगर डालकर मिलाएं। तेज आंच पर 2-3 मिनट पकाएं और सर्व करें।
Next Story





