लाइफ स्टाइल

सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान लें बेसन के चीले का स्वाद

Kajal Dubey
19 Aug 2023 4:15 PM GMT
सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान लें बेसन के चीले का स्वाद
x
सुबह-सुबह किया गया ब्रेकफास्ट सभी को दिनभर के लिए एनर्जी देता हैं। ऐसे में ब्रेकफास्ट का महत्व बढ़ जाता हैं। लेकिन गृहणियों को चिंता सताती रहती हैं कि ब्रेकफास्ट के दौरान क्या बनाया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए बेसन का चीला बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे फटाफट और आसानी से बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
बेसन - एक कप
प्याज - एक बारीक कटा
हरी मिर्च - 1-2 बारीक काटी
नमक - स्वादानुसार
अदरक - छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया
हरा धनियां - थोड़ी बारीक कटी
दही - एक कप से थोड़ा कम
बनाने की विधि
- बेसन का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में बेसन निकाल लें। अब इसमें दही में 2 कप पानी, नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
- जब ये अच्छे से फेंट जाए और गुठलियां खत्म हो जाए तो इसे ढंककर 10-15 मिनट रख दें।
- इसमें कटी प्याज प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
- नॉनस्टिक तवे पर थोड़ा या तेल लगा कर चिकना कर लीजिए। थोड़ा मिश्रण लेकर तवे पर चीले बनाएं।
- चारों ओर, तेल चीले के ऊपर भी थोड़ा सा तेल डालें। ब्राउन होने पर करछी से पलट कर सेकें।
- गरमा गरम चीले टमाटर या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story