लाइफ स्टाइल

त्योहार में ले मीठे का मजा, बनाइए सेव बादाम बर्फी ,जाने रेसिपी

Kiran
27 July 2023 1:38 PM GMT
त्योहार में ले मीठे का मजा, बनाइए सेव बादाम बर्फी ,जाने रेसिपी
x
आज हम आपके लिए सेव बादाम बर्फी बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसे व्रत के फलाहार में भी खाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- खोया 250 ग्राम
- चीनी 250 ग्राम
- एक गिलास पानी
- एक चम्मच केसर दूध में डुबोया हुआ
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- सेव 250 ग्राम (नमकरहित)
- 50 ग्राम बादाम (लंबे टुकड़ों में कटे हुए)
* बनाने की विधि :
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी और चीनी मिलाएं। चीनी के पूरी तरह से घुलने तक पानी उबालें। इसमें खोया डालें और इसके पिघलने तक मिलाएं।
- कड़छी से चलाते रहें और ऊपर से केसर और इलायची पाउडर डालें।
- अब सेव और आधे बादाम डालें। मिश्रण के गाढ़ा होने तक इसे अच्छी तरह से मिलाते रहें।
- मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसे चिकनाई लगी प्लेट पर डालें।
- ऊपर से बचे हुए बादाम बुरक दें। करीब 30 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें।
- मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।
Next Story