लाइफ स्टाइल

गोभी मंचूरियन के साथ लें मौसम का मजा

Kiran
13 July 2023 1:07 PM GMT
गोभी मंचूरियन के साथ लें मौसम का मजा
x
आवश्यक सामग्री
गोभी - 3
मैदा - 2 कप
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 कप
प्याज - 2-3 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
ग्रीन चीली सॉस - 1/2 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
सोया सॉस - 1/2 चम्मच
टोमेटो सॉस - 1/2 चम्मच
पानी - 2 कप
नमक - स्वाद अनुसार
सफेद सिरका - 1 चम्मच
तेल - जरूरत अनुसार
मक्की का आटा - 1 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में मक्की का आटा और मैदा मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण में कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं और घोल अच्छे से तैयार कर लें।
- इसके बाद गोभी को धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
- कटी हुई गोभी अब मक्की के आटे के घोल में मिलाएं।
- एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
- तेल गर्म हो जाने के बाद घोल में मिलाई हुई गोभी ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
- फ्राई हो जाने पर गोभी किसी बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद एक पेन में दोबारा तेल गर्म करें। तेल में अदरक, प्याज डालकर फ्राई कर लें।
- अब इसमें टोमेटा सॉस, ग्रीन चीली सॉस,नमक और सोया सॉस डालकर अच्छे से भून लें।
- मिश्रण में थोड़ा सा पानी और सफेद सिरका मिलाएं।
- मिश्रण को थोड़ा सा गाढ़ा होने दें।
- इसके बाद इसमें फ्राई की हुई गोभी मिला दें।
- गोभी को अच्छे से मिश्रण में मिक्स कर लें।
- आपका टेस्टी होटल स्टाइल गोभी मंचूरियन बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म चावलों या फिर रोटी के साथ सर्व करें।
Next Story