लाइफ स्टाइल

वर्क फ्रॉम होम के साथ ले छुट्टियों का मजा... इन जगहों का करें सैर

Deepa Sahu
11 Feb 2021 8:35 AM IST
वर्क फ्रॉम होम के साथ ले छुट्टियों का मजा... इन जगहों का करें सैर
x
जिन लोगों के लिए कभी घर से काम करना किसी सपने की तरह होता था,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: जिन लोगों के लिए कभी घर से काम करना किसी सपने की तरह होता था, साल 2020 की शुरुआत के बाद से उनका ये सपना भी साकार हो गया। हालांकि, अब जो लोग घर पर काम कर रहे हैं, वो बाहर निकलना चाहते हैं और ऐसी जगह पर जाकर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं जहां वो हर चीज का आनंद ले सके। ऐसे में अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम के साथ अपनी छुट्टियां कहीं मानने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां से आप अपने काम के साथ ही प्रकृति के खूबसूरत नजारे का आनंद भी उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

गोवा
गोवा जाने का प्लान कौन नहीं बनाता। हालांकि, वो अलग बात है कि ज्यादातर लोगों के ये प्लान किसी न किसी वजह से टल जाते हैं। लेकिन अब आप यहां जा सकते हैं। गोवा में देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप बीच, बीच पर बैठकर मौज-मस्ती, रात को पार्टी की धूम आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम के साथ आप इस जगह पर छुट्टियां मना सकते हैं, और अपने मन को भी हल्का कर सकते हैं।
मनाली
अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो आपके पास मौका है कि आप घूमने के लिए मनाली जा सकते हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और भारी बर्फबारी से लेकर यहां के मौसम का आनंद लेते हैं। ये पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। ये पिकनिक के लिए भी काफी अच्छी जगह है। अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं, तो यहां से आपको रात की सीधी बस मिल सकती है, जो आपको सीधा सुबह मनाली उतारती है। इसके बाद आप यहां मजे कर सकते हैं।
माउंट आबू
माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है और ये बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है। ये अपनी सुंदरता, पाहड़ियों, निर्मल झीलों, वास्तुशिल्पीय, मंदिरों आदि के लिए जाना जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां प्रकृति का नजारा साफ देखने को मिलता है। साथ ही यहां पर सूर्यास्त का नजारा भी देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप घर से काम कर रहे हैं, तो आप यहां जाकर घूमने का आनंद ले सकते हैं।
ऋषिकेश
आप घर से काम कर रहे हैं, और अब कहीं घूमना चाहते हैं ताकि अपनी सारी थकान मिटा सके, तो आपके लिए ऋषिकेश से अच्छी जगह शायद ही कोई और हो। यहां आप राफ्टिंग कर सकते हैं, नदी का आनंद ले सकते हैं और प्रकृति के अद्भुत नजारे भी देख सकते हैं। यही नहीं, आप यहां हिमालय की सुंदरता का नजारा भी देख सकते हैं। यहां आप बंजी जंपिंग का आनंद भी ले सकते हैं। साथ ही यहां कई देवी-देवाताओं के मंदिर भी हैं। ऐसे में आप यहां जाकर प्रकृति के कई सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।




Next Story