लाइफ स्टाइल

सावन का मजा लें इन वेज बंगाली व्यंजनों से

Mohammed Raziq
11 Aug 2023 12:46 PM IST
सावन का मजा लें इन वेज बंगाली व्यंजनों से
x
बंगाली व्यंजनों से
सावन का महीना चल रहा है। हिंदू धर्म में इस महीने का बेहद महत्व है। इस महिने में लोग शिव जी की आराधना, पूजा-पाठ और दान धर्म करते हैं। सावन के अलावा पुरुषोत्तम मास भी चल रहा है, ऐसे में इस महीने में लोग मांस-मछली और दूसरे नॉनवेज चीजों का सेवन नहीं करते हैं, यदि आप अपने रोजमर्रा के साधारण दाल-चावल और सब्जी से ऊब गए हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास बंगाली वेजीटेरियन की रेसिपी लाए हैं, इसे आप सावन में बना सकते हैं।
व्रत के लिए बनाएं पोस्टो या आलू पोस्टो
यह बिना लहसुन प्याज के आलू और पोस्टो यानी खसखस के उपयोग से बनाई जाने वाली सब्जी है। उबले आलू में खसखस मिलाकर मिर्च और काला जीरा के तड़के से इसे बनाया जाता है। आमतौर पर बंगाल में बनने वाली ज्यादातर व्यंजनों में मछली का उपयोग किया जाता है। पोस्टो या पोस्टो आलू बंगाली स्वाद और अंदाज में बेहद स्वादिष्ट लगती है, इसमें व्रत वाले नमक का उपयोग कर इसका सेवन व्रत में कर सकती हैं।
सावन में बनाएं बंगाली लेब्रा
लेब्रा को बंगाल में पूजा अनुष्ठान में प्रसाद या भोग के लिए बनाया जाता है। इसे आप बंगाली मिक्स वेज समझ सकते हैं। इसमें आलू, गोभी और मुनगा या सहजन जैसी सब्जियों का उपयोग किया जाता है। यह बांग्लादेश और बंगाल दोनों जगह ही बहुत मशहूर है। इसे आमतौर पर दुर्गा पूजा और बंगाली नववर्ष के दौरान बनाई जाती है। इस सब्जी की खास बात यह है कि इसमें पांच तरह की सब्जी और पंच फोरन का उपयोग किया जाता है।
मलमास में बनाएं ढोकर डालना की स्वादिष्ट डिश
यह एक स्वादिष्ट बंगाली फूड है, इसे बनाने के लिए तले हुए चना दाल के पेस्ट में खड़ी मसालेडालकर पकाया जाता है। पकाने के बाद इसे आकार में काट लिया जाता है। फिर उबले हुए आलू एवं दाल पेस्ट को नमक, मिर्च और हल्दी के साथ मैरिनेट कर तेल में डीप फ्राई कर पकाया जाता है। ढोकर डालना के लिए मसालेदार करी बनाई जाती है और उसमें फ्राई किए हुए आलू और दाल केक को पका लें। ढोकर डालना स्वादिष्ट मसाला, आलू और चना दाल का बढ़िया मिश्रण है। इसे बिना लहसुन प्याज के उपयोग के बनाया जाता है और गर्मा गर्म चावल के साथ परोसा जाता है।
ये रही वो तीन डिशेज जिसे आप सावन के लिए बिना लहसुन प्याज के भी बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story