लाइफ स्टाइल

देसी स्नैक्स में ले पालक आलू टिक्की का मजा, जानें बनाने का तरीका

SANTOSI TANDI
16 Sep 2023 2:32 PM GMT
देसी स्नैक्स में ले पालक आलू टिक्की का मजा, जानें बनाने का तरीका
x
जानें बनाने का तरीका
अक्सर देखने को मिलता हैं कि जब भी कभी यह समझ नहीं आ रहा होता है कि क्या सब्जी बनाई जाए, तो कढ़ी को एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता हैं। इसे बनाना भी आसान होता हैं और स्वाद लाजवाब। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लहसुन की कढ़ी बनाने की रेसिपी। यह आपके भोजन को जायकेदार बनाने का काम करेगी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
दही - 2 कप
बेसन - 5 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
मेथी दाना - 1/4 कप
लौंग - 2-3
तेजपत्ता - 1-2
साबुत लाल मिर्च - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 2
लहसुन - 1 चम्मच
अदरक - 1 टुकड़ा
शक्कर - 1/4 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
देसी घी - 1 चम्मच
हरा धनिया - 1/2 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक मिक्सी में लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें।
- इसके बाद इन सारी चीजों को मिक्सर में पीस लें।
- एक बर्तन में दही डालें और उसमें बेसन मिला दें।
- दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में आप लहसुन,अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया वाला पेस्ट भी मिलाएं।
- एक पैन में बेसन वाला मिश्रण डालें और उबाला आने दें।
- इसके बाद इसमें मेथी दाना डालें और 10 मिनट तक उबाल लें।
- मिश्रण को बीच-बीच में चलाते रहें। अब एक पैन में घी डालें और गर्म कर लें।
- इस घी में लॉन्ग, तेजपत्ता, हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता और लहसुन डालकर भूनें।
- अब इसमें नमक और शक्कर मिलाएं। दोनों चीजों को मिश्रण में डालकर 3-4 मिनट के लिए पकाएं।
- आपकी लहसुन की कढ़ी बनकर तैयार है। रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
जब भी कभी घर पर मेहमान आते हैं तो उनके लिए कुछ चटपटा स्नैक्स जरूर बनाया जाता हैं। अगर आप कुछ देसी स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पालक आलू टिक्की बनाने की रेसिपी। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होती हैं। पालक आलू टिक्की को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता हैं। इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
पालक - 2 किलो
आलू - 4-5
टमाटर - 6-7
जीरा पाउडर - 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
चीज कद्दूकस - 3-4 चम्मच
तेल - जरुरत अनुसार
टोमेटो केचअप - स्वादअनुसार
नमक - स्वादअनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले पालक को धोकर उसके डंठल को अलग कर लें।
- इसके बाद पालक को गर्म पानी में डालें। जैसे पालक नर्म हो जाए तो उसे बारीक-बारीक काट लें।
- अब आलू को उबाल लें। उबालने के बाद आलू को मैश कर लें।
- जब आलू मैश हो जाए तो उसमें पालक बारीक-बारीक काटकर डाल दें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण में चीज को कद्दूकस करके डालें।
- इसके बाद जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद हाथों में थोड़ा सा मसाला लेकर गोलाकार में टिक्कियां बना लें।
- ऐसे ही बाकी बचे मिश्रण से टिक्कियां तैयार कर लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें तैयार की गई टिक्कियां फ्राई कर लें।
- जैसे टिक्कियां ब्राउन हो जाए तो उन्हें किसी प्लेट में निकाल लें।
- आपकी टिक्कियां बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story