- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बटाटा वड़ा के साथ लें...
लाइफ स्टाइल
बटाटा वड़ा के साथ लें मॉनसून का मजा, इवनिंग स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट
Kajal Dubey
19 Aug 2023 4:54 PM GMT

x
मॉनसून की दस्तक के साथ ही मन में चटपटे स्नैक्स की चाहत भी दस्तक देने लगते हैं। ऐसे में दिमाग में कई व्यंजन घूमने लगते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड बटाटा वड़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे आप इवनिंग स्नैक्स के लिए भी आजमा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 500 ग्राम आलू
- तेल (फ्राई करने के लिए)
मिश्रण की सामग्री
- 5 ग्राम सरसों के बीज
- 5 ग्राम हल्दी पाउडर
- 3 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
- 10 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
- 10 ग्राम अदरक
- 10 ग्राम लहसुन
- 1 नींबू
- धनिया पत्ती
- नमक
घोल बनाने की सामग्री
- बेसन 200 ग्राम
- पानी
- लाल मिर्च पाउडर 5 ग्राम- हल्दी 5 ग्राम
बनाने की विधि
- बटाटा वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कूकर चढ़ाकर इसमें पानी डालें। अब इसमें आलू को डालकर उबाल लें। उबले आलू जब ठन्डे हो जाएं तब इसके छिलके छील लें। अब आलू को कद्दूकस कर लें।
- अब हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और धनिया पत्ती को चाकू से बारीक काट लें।
- बेसन का घोल बनाएं और इसमें यह सभी सामग्री (हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और धनिया पत्ती) एक-एक कर मिलाएं।
- गैस पर कढ़ाही चढ़ाएं। इसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें राई डालें। इसके बाद इसमें कढ़ी पत्ता डालकर कद्दूकस किए हुए आलू डालकर कुछ देर तक भूनें और गैस बंद कर दें।
- आलूओं को ठंडा होने दें। अब इस आलू की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर बेसन के घोल में डुबोएं।
- कड़ाही के एकदम गर्म तेल में इन्हें डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
- लीजिए तैयार हैं आपके मुंबई स्पेशल बटाटा वड़ा, इसे तीखी हरी चटनी, मीठी चटनी या हरी मिर्च के साथ खाएं।

Kajal Dubey
Next Story