- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- व्रत में एनर्जी चाहिए,...
लाइफ स्टाइल
व्रत में एनर्जी चाहिए, सावन के सोमवार के लिए ये फलाहार अपनाएं
Saba Naaz
6 July 2025 4:09 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने को महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त खास पूजा-अर्चना करते हैं।
साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना भी करते हैं। आपको बता दें कि 11 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। इस दिन महिलाएं और पुरुष दोनों ही शिवजी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। लेकिन व्रत के दौरान सिर्फ भूखे रहना ही जरूरी नहीं, बल्कि सही और संतुलित फलाहार लेना भी उतना ही जरूरी है। इससे हमारे शरीर में ताकत बनी रहती है। अगर हम सही खानपान पर ध्यान देंगे तो सेहत भी बनी रहेगी।
सावन सोमवार के व्रत में अन्न और नमक नहीं खाना होता है। ज्यादातर लोग फल, दूध, दही, साबूदाना, सिंघाड़ा आटा, राजगिरा आटा, आलू, शकरकंद, मखाने का ही सेवन करते हैं। इसके अलावा लोग सेंधा नमक खाते हैं, व्रत में इसी नमक को खाया जाता है। अगर आप दिनभर व्रत में एक्टिव रहना चाहते हैं, तो ऐसा फलाहार चुनें जो हल्का होने के साथ-साथ एनर्जी से भरपूर हो। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे फलाहार के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आप सावन सोमवार के व्रत में डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
आइए जानते हैं विस्तार से - व्रत में खा सकते हैं ये चीजें
सावन सोमवार के व्रत में आप दही और मौसमी फलों को शामिल कर सकते हैं। दही से हमारा पेट ठंडा रहेगा और फलों को खाने से हमें एनर्जी तो मिलेगी ही, साथ ही हमारा शरीर भी हाइड्रेट रहेगा।
साबूदाना खिचड़ी व्रत में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज है। कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होने के कारण ये हमें ऊर्जावान बनाए रखने का काम करती है। ये स्वाद में भी बेहद लाजवाब लगती है।
आप व्रत के दिनों में फ्रूट चाट को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे आपमें एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा।
कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप सिंघाड़े के आटे का हलवा भी बना सकती हैं। इसमें आयरन और मिनरल्स भरपूर होते हैं। इसके अलावा आप मखाने या फिर साबूदाने की खीर, आलू का हलवा भी बना सकती हैं।
शकरकंउद चाट भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है। साथ ही आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार है।
कुट्टू के आटेू की पूड़ियां भी व्रत में खूब पसंद की जाती हैं। आप इसे आलू या लौकी की सब्जी के साथ परोस सकती है। इसके साथ रायता भी अच्छा लगता है। इसे आसानी से पचाया भी जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
खूब पानी पिएं।
ओवरईटिंग न करें।
हेल्दी ड्रिंक्स भी लें।
Tagsव्रतसावनफलाहारFastingSawanfruit dietजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





