लाइफ स्टाइल

मुलतानी मिट्टी से बने फेसपैक, आपके त्वचा पर ले आएंगे ग्लो

Rani Sahu
8 Aug 2021 9:06 AM GMT
मुलतानी मिट्टी से बने फेसपैक, आपके त्वचा पर ले आएंगे ग्लो
x
मानसून दौरान सेहत के साथ स्किन का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है

मानसून दौरान सेहत के साथ स्किन का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में वातावरण में नमी होने के कारण त्वचा पर चिपचिपाहट बढ़ने लगते हैं। इसके कारण स्किन में जलन, खुजली, दाग धब्बे, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानी भी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी को अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में इससे तैयार फेसपैक लगाने से स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरा साफ, ग्लोइंग, जवां व खिला-खिला नजर आता है।

चलिए हम आपको मुल्तानी मिट्टी से 3 फेसपैक बनाने में इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं....
1. मुल्तानी मिट्टी और आलू फेसपैक से होगी स्किन संबंधी समस्याएं दूर
सामग्री
मुल्तानी मिट्टी- 1-2 बड़े चम्मच
आलू का रस- जरूरत अनुसार
विधि
एक कटोरी में दोनों चीजें मिलाएं। तैयार मिश्रण चेहरे व गर्दन पर 10 मिनट तक लगाएं। बाद में ताजे पानी से इसे धोकर मॉश्चराइजर लगा लें।
फायदा
इससे त्वचा पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ होगा। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, कील-मुंहासे, झाइयां, काले घेरे, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स आदि साफ होकर स्किन निखरी व खिली-खिली नजर आएगी।
2. मुल्तानी मिट्टी और हल्दी फेसपैक से स्किन इंफेक्शन का खतरा होगा कम
सामग्री
मुल्तानी मिट्टी- 1-2 बड़े चम्मच
हल्दी- चुटकीभर
दही या गुलाब जल- जरूरत अनुसार
विधि
एक कटोरी में सभी चीजें मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर 10-15 मिनट तक लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से इसे साफ करके चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाएं।
फायदा
मानसून दौरान बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। ऐसे में हल्दी से तैयार यह फेसपैक स्किन इंफेक्शन से बचाव करेगी। साथ ही चेहरे पर ग्लो बरकरार रखने में मदद करेगी।
3. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा से दूर होंगे पिंपल्स और एक्ने
सामग्री
मुल्तानी मिट्टी- 1 बड़ा चम्मच
एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच
गुलाबजल- जरूरत अनुसार
विधि
- एक कटोरी में दोनों चीजें मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें। बाद में कोई मॉइश्चराइजर लगा दें।
फायदा
इस फेसपैक को लगाने से पिपंल्स, एक्ने व चेहरे पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ होगा। ऐसे में चेहरा साफ, ग्लोइंग, मुलायम, जवां व फ्रेश नजर आएगा।
आप इनमें से किसी भी फेसपैक को हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती है।


Next Story