- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Egg macaroni हर बार...

x
Egg macaroni रेसिपी : आम तौर पर बच्चों को सिंपल रोटी-सब्जी काफी कम पसंद आती है। वे स्पाइसी फूड से ज्यादा खुश होते हैं। परिवार वाले चाहते हैं कि उन्हें ऐसी चीज खिलाई जाए जो टेस्टी और हेल्दी दोनों हो। आज हम आपको एक ऐसी ही डिश एग मैकरोनी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हर पैमाने पर खरी उतरती है। इसे खाकर बच्चों का मन खिल जाता है और वे कोई शिकायत नहीं करते। यहां तक कि जब भी कुछ अलग खाने की इच्छा होती है तो वे इसी की डिमांड करते हैं। ऐसी बात नहीं है कि यह डिश सिर्फ बच्चों के लिए ही होती है, बड़े भी इसे खाकर आनंदित महसूस करते हैं। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
डेढ़ कप मैकरोनी
आधा चम्मच नमक
डेढ़ लीटर पानी
4 अंडे
स्वादानुसार नमक
लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच तेल
बारीक कटा हुआ लहसुन
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
बारीक कटी हुई गाजर
टमाटर
धनिया पाउडर
हरा प्याज
काली मिर्च पाउडर
गरम मसाला
जीरा पाउडर
टोमैटो सॉस
विधि (Recipe)
- सबसे पहले मैकरोनी को पानी में उबाल लें। किसी गहरे बर्तन में डेढ लीटर पानी डाल गरम होने दें।
- इस पानी में थोडी मात्रा में तेल और नमक डाल दें। पानी गरम हो जाए तो मैकरोनी डालकर पकाएं।
- जब मैकरोनी सॉफ्ट हो जाए तो पानी से छानकर रख लें। अंडे को पकाने के लिए किसी पैन में तेल डालकर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो चारों अंडों को फोड़कर डाल दें। ऊपर से नमक और लाल मिर्च डालें।
- अच्छी तरह से अंडों को स्क्रम्बल करते हुए पकाएं। किसी पैन में तेल डालकर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो लहसुन डालें। सुनहरा होने के बाद इसमे हरी मिर्च और प्याज डालें।
- साथ में शिमला मिर्च और गाजर डालें। जब ये पकने लगे तो टमाटर डालकर ढंक दें।
- अच्छी तरह से सॉफ्ट होने के बाद धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं।
- धीमी आंच पर भूनें और उबली हुई मैकरोनी और टोमैटो सॉस डालकर मिक्स करें।
- सबसे आखिर में स्क्रम्बल किए हुए अंडों को डालकर मिक्स करें और गरमागरम प्लेट में सर्व करें।
Tagsअंडा मैकरोनी रेसिपीegg macaroni recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





