लाइफ स्टाइल

इस मिश्रण को 15 दिन खाने से दूर होगी पथरी की समस्या

Kiran
1 July 2023 3:28 PM GMT
इस मिश्रण को 15 दिन खाने से दूर होगी पथरी की समस्या
x
अजवाइन औषधीय गुणों का भंडार है तभी तो रसोईघर के साथ ही आयुर्वेद में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह आपको पेट से जुड़ी की बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयोडीन, केरोटिन जैसे तत्व हमें कई हेल्थ बेनिफिट्स देते हैं। अजवाइन हमारे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइए आपको विस्तार से अजवाइन की कुछ खूबियों के बारे में बताते हैं।
# मुंह से जुड़ी बीमारियों में भी यह काफी लाभदायक हैं। अगर आप रोजाना सुबह इसका पानी पीते हैं तो दांतो का दर्द और मुंह की बदबू की प्रॉब्लम दूर होती है।
# डायबिटीज : रोज सुबह उठने पर अजवाइन का पानी पीने से डायबिटीज की समस्या दूर होती है। सुबह उठकर आप अजवाइन का पानी का सेवन करेंगे तो ऐसा करने से डायबिटीज की समस्या कुछ ही समय बाद दूर हो जाएगी।
# पेट में दर्द : पेट में दर्द के लिए तुरंत उपाय: पेट में दर्द होने पर आपको अजवाइन खानी चाहिए। आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अजवाइन को नमक एवं गुनगुना पानी के साथ लेने से पेट दर्द और अपच में काफी राहत मिलती है।
# इससे रोजाना पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसे दिन में दो बार पीने से डायरिया जैसी बीमारियां दूर होती हैं।
# डायरिया : हम आपको बता दें कि डायरिया से बचने के लिए भी अचवाइन का पानी पी सकती हैं। इसके लिए आपको दिन में कम से कम दो बार अजवाइन का पानी पीना चाहिए।
# अस्थमा : अस्थमा से परेशान व्यक्ति के लिए अजवाइन बहुत मुफीद चीज़ है। इसमें आप अजवाइन के धुएं की साँस लें।
# पेट के कीडे़ : पेट में होने वाले कीड़े काफी तकलीफ देते हैं, ऐसे में आप अजवाइन का पानी रोजाना पीकर अपने पेट के कीड़ों को खत्म कर सकती हैं।
# किडनी स्टोन : अजवाइन, शहद और सिरका मिश्रण को लगातार 15 दिनों तक लेते रहें। यह पथरी को निकालने में बहुत सहायक है
Next Story