लाइफ स्टाइल

खिचड़ी के साथ ऐसी चीजों को खाने पर बढ़ जाता है स्वाद

Kajal Dubey
23 Jan 2021 2:37 PM GMT
खिचड़ी के साथ ऐसी चीजों को खाने पर बढ़ जाता है स्वाद
x
आयुर्वेद के अनुसार के सप्ताह में एक बार खिचड़ी जरूर खानी चाहिए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आयुर्वेद के अनुसार के सप्ताह में एक बार खिचड़ी जरूर खानी चाहिए। खिचड़ी खाने से न सिर्फ आपको दाल और सब्जियों का पोषक मिलता है बल्कि इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया भी मजबूत बनती है। खिचड़ी के गुणकारी होने के साथ इसका स्वाद भी जुड़ा हुआ है। आज हम आपको के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खिचड़ी के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

दही
ठंड के मौसम में गर्म खिचड़ी के साथ दही खाने से न सिर्फ पाचनशक्ति बेहतर रहती है बल्कि खिचड़ी का स्वाद बढ़ जाता है। दही में काली मिर्च और नमक डालकर भी खा सकते हैं। अचार
अचार हर खाने की जान होती है। भारतीय घरों में तो रोटी के साथ अचार खाने की पुरानी परम्परा रही है। आम, नींबू, गाजर अपनी पसंद से कोई भी अचार लें और खिचड़ी का मजा लें।
पापड़
पापड़ मसालेदार चीजों को बैलेंस करने के काम आता है। लगातार खिचड़ी खाते-खाते अगर आप बीच में क्रंची स्वाद चाहते हैं, तो पापड़ खा सकते हैं। चटनी
चटनी फीकी खिचड़ी का स्वाद भी बढ़ा देती है। चटपटा खाने के शौकीनों के लिए तो खाने के साथ खिचड़ी के साथ चटनी एक बोनस है।
सलाद
सलाद सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। खिचड़ी के साथ सलाद खाने से न सिर्फ आपका स्वाद बढ़ता है बल्कि इससे आपका मूड भी अच्छा हो जाता है। आप मूली, गाजर, प्याज, ककड़ी, खीरा, चुंकदर आदि सब्जियों का सलाद खा सकते हैं।


Next Story