- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- भुना जीरा खाने से खून...

x
जीरा एक मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भुने हुए जीरा का सेवन किया है। भुने हुए जीरा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। भुने हुए जीरा का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि भुना हुआ जीरा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं और किस तरह से इसका सेवन करना चाहिए।
भुना जीरा खाने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका-Benefits Of Eating Roasted Cumin And Know How To Eat It In Hindi
वजन घटाने में सहायक
बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप भुने हुए जीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में सहायक होता है।
खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप भुने हुए जीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने हुए जीरा में मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
पेट के लिए फायदेमंद
पेट में दर्द, ऐंठन, अपच, एसिडिटी और गैस की शिकायत होने पर भुने हुए जीरे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने जीरे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप भुने हुए जीरे का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने हुए जीरा में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल
हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप भुने हुए जीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने हुए जीरे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।
भुना जीरा खाने का तरीका
1- भुना जीरा में काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
2- भुने जीरे का पाउडर पानी में मिलाकर पिया जा सकता है।
3- भुने हुए जीरा का दही में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।
4- गुनगुने पानी में भुना हुआ जीरा, शहद और नींबू मिलाकर पिया जा सक
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story