लाइफ स्टाइल

ज्यादा कॉर्नफ्लेक्स खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें एक्सपट्स की राय

Tulsi Rao
14 Jun 2022 11:16 AM GMT
ज्यादा कॉर्नफ्लेक्स खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें एक्सपट्स की राय
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल की व्यस्त दिनचर्या में लोग जल्दी और झटपट बन जाने वाले नाश्ते और खाने का सेवन करना चाहते हैं। ऐसा एक प्रचलित नाश्ता है, कॉर्नफ्लेक्स। जल्दी और झटपट तैयार हो जाने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस तक जाने वाले लोग सुबह-सुबह कॉर्नफ्लेक्स खाकर जाना पसंद करते हैं। इसे भारतीय घरों में भी एक हेल्दी खाने के तौर पर लिया जाता है। यह खाने में भी काफी टेस्टी होता है। हालांकि सप्ताह में एक या दो बार कॉर्नफ्लेक्स सुबह या शाम के नाश्ते में खाना गलत नहीं होता है लेकिन अगर आप रोजाना नाश्ते में कॉर्नफ्लेक्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल कॉर्नफ्लेक्स का चलन बढ़ने के कारण तेजी से बढ़ता आधुनिकीकरण और विज्ञापनों के कारण भी लोगों का रूझान इस ओर हुआ है। आइए इसके नुकसान और कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से बात करते हैं।

कॉर्नफ्लेक्स खाने के नुकसान
1. पोषक तत्वों की कमी
हमारे शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति पौष्टिक खाने से होती है इसलिए हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें हेल्दी खाना खाने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कॉर्नफ्लेक्स की न्यूट्रिशनल वैल्यू जीरो है। इसके सेवन से आपके शरीर में केवल कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा इसमें सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, कॉर्नसिरप और वनस्पति तेल मिलाया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसके अधिक सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। साथ ही अन्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती है।
2. हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स
कॉर्नफ्लेक्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है, जिससे डायबिटीज होने की आशंका बढ़ जाती है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स से आपको यह पता चल सकता है कि किस फूड में कितनी मात्रा में शुगर लेवल है। इसे हमेशा 100 से कैल्कुलेट किया जाता है और 55 से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स को अच्छा माना जाता है। वहीं कॉर्नफ्लेक्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 80 से अधिक होता है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इससे शरीर में हृदय संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।
3. कॉर्न सिरप और स्वीटनर
कॉर्नफ्लेक्स का नॉर्मल स्वाद अच्छा नहीं होता। कच्चे रूप में खाने पर इसका स्वाद आपको बिल्कुल फीका लग सकता है। इसलिए, इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए उसे कई प्रोसेस से गुजारा जाता है। इसे सोडियम में भी गर्म किया जाता है। इसके बाद टेस्ट के लिए उसमें कॉर्न सिरप और स्वीटनर भी डाले जाते हैं। इनका सेवन करने से मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी दिक्कतें आ सकती है।
4. पाचन तंत्र खराब करे
लगातार कॉर्नफ्लेक्स खाने से आपके पाचन तंत्र में परेशानी हो सकती है। इसमें फाइबर की कमी के कारण आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसके अलावा इससे आपका मेटाबॉलिक रेट स्लो हो सकता है। शुरूआत में ये आपको अच्छा लग सकता है लेकिन इससे काफी नुकसान हो सकता है।
कॉर्नफ्लेक्स का कितनी मात्रा में करें सेवन
कॉर्नफ्लेक्स का सेवन बेहद सीमित मात्रा में सेवन करें। इससे आपको कई तरह से नुकसान हो सकता है। साथ ही अगर आप वेटलॉस के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कॉर्नफ्लेक्स का लगातार सेवन करने से आपका वजन कम नहीं हो सकता है। इसे आप हफ्ते में एक या दो बार खा सकते हैं। एक कटोरी से अधिक कॉर्नफ्लेक्स का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कॉर्नफ्लेक्स की जगह इन चीजों का करें सेवन
कॉर्नफ्लेक्स की जगह आप दलिया, ब्रेड ऑमलेट, फ्रेश जूस और फल आदि खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। इसके अलावा आप सुबह के नाश्ते में सेब, जामुन और केले जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह आपके पेट के लिए भी काफी अच्छा होता है।


Next Story