लाइफ स्टाइल

जरूरत से ज्यादा दाल खाना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

Manish Sahu
12 Sep 2023 2:37 PM GMT
जरूरत से ज्यादा दाल खाना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक
x
लाइफस्टाइल: जब वेजिटेरियन लोगों के लिए बेहतरीन प्रोटीन स्त्रोत की बात की जाती है तो लोग उसमें दाल को जरूर शामिल करते हैं। दाल को हम सभी अपनी थाली का हिस्सा बनाना चाहते हैं। यकीनन इसके सेवन से कई फायदे मिलते हैं। मसलन, वे विटामिन बी, फोलेट, आयरन और पोटेशियम का अच्छा स्रोत हैं। साथ ही साथ, इसमें प्रोटीन और फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसलिए, इसका सेवन करके आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं।
लेकिन वो कहते हैं ना कि किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बनती है। ऐसा ही कुछ दाल के साथ भी है। जब आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करना शुरू कर देते हैं तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन जाती है। इससे आपको कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि जरूरत से ज्यादा दाल खाने से क्या होता है-
दाल से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है
जब आप जरूरत से ज्यादा दाल का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को परेशान कर सकती है। दरअसल, इनमें प्रचुर मात्रा में डायटरी फाइबर पाया जाता है और जब इन्हें अधिक मात्रा में खाया जाता है तो शरीर के लिए इसे पचा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में अधिकतर लोगों को सूजन, गैस, दस्त या पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है।
दाल से न्यूट्रिशन डेफिशिएंसी हो सकती है
जहां एक ओर दाल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है, वहीं अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है तो इससे आपको न्यूट्रिशन डेफिशिएंसी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मसलन, इसमें काफी अधिक मात्रा में पोटेशियम होता है, जो शरीर में सोडियम, पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बिगाड़ सकता है। इसी तरह, दाल में फाइटेट्स नामक कंपाउंड पाए जाते हैं जो आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे मिनरल्स के अब्जार्बशन में बाधा पैदा कर सकते हैं।
Next Story