लाइफ स्टाइल

खाली पेट नारियल खाने से मिलती है गजब की खूबसूरती, विशेषज्ञों के बताए 4 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Bhumika Sahu
2 Sep 2022 10:50 AM GMT
खाली पेट नारियल खाने से मिलती है गजब की खूबसूरती, विशेषज्ञों के बताए 4 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
x
विशेषज्ञों के बताए 4 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
नारियल (World Coconut Day ) में गुणों का खजाना छुपा होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियन, मैग्नीशियम और आयरन की अच्छी मात्रा पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट भी मिलता है। नारियल को किसी भी वक्त खाया जा सकता है। लेकिन अगर इसे खाली पेट और सही मात्रा में खाया जाए तो वेट लॉस (Weight loos) के साथ-साथ कई और फायदे पहुंचाते हैं। डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा खाली पेट नारियल खाने के कई बेनिफिट्स बताई हैं।
1.वजन करता है कम
वजन कम करने वालों को भी खाली पेट नारियल खाना चाहिए। इसमें फाइबर होता है और फैट कम होता है। इसके खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है। जिससे आप एक्स्ट्रा खाने से बच जाते हैं। जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें ट्राइग्लिसराइड्स भी होता है जो फैट को बर्न करने में मदद करता है।
2. स्किन को रखता है ग्लोइंग और दाग धब्बा रहित
नारियल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। खाली पेट खाने से त्वचा को पोषण मिलता है और स्किन हाइड्रेटड रहती है। जिसकी वजह से ग्लोइंग और चमकदार त्वचा मिलती है। ड्राई स्किन वालों को खाली पेट नारियल फल जरूर खाना चाहिए। इसके साथ नारियल चेहरे पर मुहांसों को दूर करने में मदद करते हैं।
3.दिल के स्वास्थ्य को रखता है हेल्दी
नारियल में एंटीऑक्सीडेंट होता है। खाली पेट नारियल खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स आसानी से मिल जाते हैं। जिससे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखता है। यह हार्ट के हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
4. कब्ज को रखता है दूर
कई लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। सुबह खाली पेट नारियल खाने से शरीर फाइबर को अवशोषित कर लेता है। जिससे कब्ज और अपच दूर होता है। इसके अलावा नारियल भोजन को पचाने में भी मदद करता है।
कैसे और कितनी मात्रा में नारियल खाना चाहिए
नारियल को छिलके से निकाल लेना चाहिए। फिर इसे टुकड़े में करके फ्रीज में स्टोर कर ले। हर दिन खाली पेट 2-3 टुकड़ा खाएं। अगर कच्चा नारियल नहीं है तो आप सूखा नारियल भी खा सकते हैं।
Bhumika Sahu

Bhumika Sahu

    Next Story