- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वजन कम करने के लिए...

x
वजन कम करने के लिए खाली पेट खाएं ये चीजें
प्रातः खाली पेट हलके गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से तेजी से वजन घटाया जा सकता है। शहद में फ्लेवोनॉयड्स, एंजाइम, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को हर प्रकार से स्वास्थ्य रखते हैं। शहद का गर्म पानी के साथ सेवन करने से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म (metabolism) में वृद्धि होती है जिससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है।
सुबह खाली पेट भीगे किशमिश का सेवन करने से मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है। किशमिश में कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर को भरपूर न्यूट्रिशन प्रदान करते हैं। इसके लिए प्रतिदिन सुबह खाली पेट रात में भिगोए हुए किशमिश का सेवन करना चाहिए जिससे हमें दिनभर भूख नहीं लगती और वजन कम करने में आसानी होती है।
रोजाना नियमित रूप से भीगे बादाम खाने से मोटापे की समस्या जल्द खत्म होती है। भीगे बादाम में प्रोटीन और हाई फाइबर पाए जाते हैं। हमारे शरीर में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होने से बार-बार भूख नहीं लगती जिसके कारण हमारे शरीर में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए प्रतिदिन सुबह खाली पेट भीगे बादाम के सेवन से जल्द वजन घटाने में मदद मिलती है।
रोजाना खाली पेट भीगे अखरोट खाने तेजी से वजन को घटाया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स वजन घटाने के साथ-साथ शरीर की सूजन और रक्तचाप को कम करने का कार्य भी करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण हृदय को भी स्वस्थ रखते है। प्रतिदिन नियमित रूप से भीगे अखरोट के सेवन से हमारे शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है।
व्हीटग्रास जूस पोषक तत्वों से भरे होते हैं जो शरीर में तेजी से वजन कम करने में बेहद उपयोगी माने जाते हैं। इसके नियमित सेवन से हमारा पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है। रोजाना सुबह व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से हमारे शरीर का फैट जल्द ही कम हो जाता है जिससे वजन कम करने में बेहद आसानी होती है।
रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाने से वजन कम करने में आसानी होती है। पपीता में हाई फाइबर पाए जाते हैं जिसके कारण हमारे पेट की पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसके नियमित सेवन से हमें मल त्यागने में बेहद आसानी होती है जिसके कारण शरीर से सभी प्रकार के हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाने से वजन कम करने में आसानी होती है।
प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह-सुबह खाली पेट ग्रीन-टी पीने से तेजी से वजन घटाया जा सकता है। ग्रीन-टी में कैफीन और कैटेचिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में हमारे मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देते हैं और इसके कारण हमारा तेजी से फैट बर्न होता है। एक अध्ययन से पता चला है कि खाली पेट ग्रीन टी पीने से हर दिन लगभग 75-100 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है।
Next Story