लाइफ स्टाइल

खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, नहीं भटकेगी कोई बीमारी पास

Ritisha Jaiswal
7 Dec 2021 2:58 PM GMT
खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, नहीं भटकेगी कोई बीमारी पास
x
आप सुबह के समय किन चीजों का सेवन करते हैं यह ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आप सुबह के समय किन चीजों का सेवन करते हैं यह ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं। क्योंकि आपकी दिनभर एनर्जी सुबह की डाइट पर निर्भर है। खासकर सर्दियों के मौसम में। ठंड के मौसम में वायरल इंफेक्शन होने के चांसेस सबसे अधिक होते हैं। इसके साथ ही इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसके कारण आप तेजी से बुखार, सर्दी-जुकाम आदि की समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं। इसलिए डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहिए, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर गर्म रहें।

एक्सपर्ट के अनुसार सर्दियों में खाली पेट ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे आप दिनभर एनर्जी से फुल रहने के साथ हर रोग से दूर रहें। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिसके साथ आप अपने दिन की शुरूआत करें।
गर्म पानी और नींबू
आप अपने दिन की शुरूआत एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ा सा शहद डालकर कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकलेंगे, जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करेगा और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
बादाम
मैग्नीशियम, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे तत्वों से भरपूर बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप रोजाना 3-4 बादाम का सेवन कर सकते है। बता दें कि बादाम की तासीर गर्म होती हैं। इसके लिए आप चाहे तो रात को पानी में बादाम को भिगो दें और सुबह इनका सेवन करें। इससे भी आपका शरीर गर्म रहेगा।
अंजीर-मुनक्का
औषधीय गुणों से भरपूर अंजीर और मुनक्का को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले 2 अंजीर और 2-3 मुनक्का के साथ 3-4 अखरोट को भिगो दें और सुबह पानी के साथ-साथ इनका सेवन कर लें। इससे आपका शरीर गर्म रहने के साथ कई अन्य बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।
पपीता
पपीता पाचन तंत्र के लिए अच्छा मात्रा जाता है। रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करने से आपके आंतों की ठीक ढंग से सफाई होगी, जिसके कारण आपको कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही वजन भी कम होगा।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story