लाइफ स्टाइल

शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये नट्स, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

Tulsi Rao
18 Jun 2022 12:05 PM GMT
शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये नट्स, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको अपने आहार में कैल्शियम की मात्रा जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आपको कैल्शियम प्रतिदिन आहार में लेना चाहिए। कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा आहार दूध को माना जाता है, जिससे कई तरह के पोषक तत्वों की कमी दूर हो सकती है। साथ ही शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिल जाता है। यदि आप अपने दिनभर की अपनी कैल्शियम की कमी को पूरा नहीं करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती है और ऑस्टियोपोरोसिस की दिक्कत हो सकती है। साथ ही बोन डेंसिटी कम होने से रिकेट्स जैसी दिक्कत भी आ सकती है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप प्रतिदिन कैल्शियम की मात्रा लें और अगर आपके लैक्टोज इंटॉलरेंस की दिक्कत है, तो आप दूध या दही की जगह कुछ नट्स और सीड्स का सेवन भी कर सकते हैं। यह आपको कई तरीके से लाभ पहुंचा सकते हैं। इससे हृदय रोग और कोलेस्ट्रोल जैसी समस्याएं भी नहीं होती है। साथ ही कैल्शियम आपके दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। इससे आपके दांत मजबूत और चमकदार नजर आते हैं।

कैल्शियम के लिए इन नट्स और सीड्स का सेवन करें
1. बादाम
बादाम कई पोषक तत्वों में भरपूर होता है। बादाम में कैल्शियम, फाइबर, मैंग्नीज और विटामिन ई भी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है। इससे आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं। बादाम के रोज सेवन से आपकी कैल्शियम की कमी पूरी हो सकती है। बादाम में सभी नट्स की तुलना में सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां भी नहीं होती है। इससे आपको हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल जैसी बीमारियां नहीं हो सकती है।
2. सफेद बीन्स
सफेद बीन्स में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी बोन डेंसिटी को मजबूत बना सकता है। सफेद बीन्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आप बादाम या सब्जियों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसमें काफी कम मात्रा में फैट पाया जाता है और सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी डाइट में सफेद बीन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. तिल के बीज
तिल के बीज का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। अधिकतर लोग तिल के लड्डू और गजक का सेवन करते हैं। इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। तिल के बीज में जिंक और कॉपर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। आप इसे लड्डू या गजक के अलावा रोस्ट करके भी खा सकते हैं।
4. अलसी के बीज
सेहत के लिए अलसी के बीज भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन से कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है और आपकी हड्डियां मजबूत होती है। इसका अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन और हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसे आप सलाद, रोस्ट या स्मूदी के साथ ले सकते हैं। कई लोग इसका सेवन भिगोकर करते हैं। उससे भी आपको काफी लाभ मिलता है।
5. सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज का सेवन आपकी कैल्शियम की कमी को दूर करता है और आपको अंदर से फिट बनाता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम के बीज पाए जाते हैं, जो शरीर में कैल्शियम के इफेक्ट को बैलेंस करते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई और कॉपर आपकी हड्डियों को लचीला और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे आप स्मूदी या शेक के साथ ले सकते हैं।


Next Story