लाइफ स्टाइल

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 तरह के बीज, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

Tulsi Rao
18 Jun 2022 12:03 PM GMT
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 तरह के बीज, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। घंटों तक मोबाइल फोन, लैपटॉप या टीवी का इस्तेमाल करने से आंखें कमजोर हो सकती हैं। आजकल बच्चे, वयस्कों और बुजुर्गों सभी में वीक आई साइट की समस्या देखने को मिल रही है। छोटे-छोटे बच्चे भी नजर का चश्मा लगाकर रखते हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने, इसे वीक होने से बचाने के लिए आपको डाइट का भी खास ध्यान जरूर रखना चाहिए।

जिन लोगों की आई साइट वीक होती है, अगर उन्हें गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां और शकरकंद खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इनमें विटामिन ए बहुत अधिक होता है। आंखों के लिए विटामिन बी1, विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड जरूरी होता है। आप चाहें तो इन पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए कुछ बीजों का सेवन कर सकते हैं। जी हां, कद्दू, चिया सीड्स आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
1. चिया सीड्स (Chia Seeds for Eyesight)
चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अकसर इनका सेवन वेट लॉस करने के लिए किया जाता है। आप चाहें तो अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी चिया के बीज खा सकते हैं। चिया सीड्स में प्रोटीन, विटामिन बी1 और ओमेगा 3 अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इन्हें आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है।
आप चिया सीड्स को स्मूदी, जूस आदि में डालकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप रातभर चिया सीड्स को पानी में भिगो सकते हैं। सुबह उठकर इसका पानी पी सकते हैं और बीज को चबा सकते हैं।
2. अलसी के बीज (Flax Seeds for Eyesight)
अलसी के बीजों में विटामिन्स, मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अलसी के बीज खाने से आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन बी6 भी पाया जाता है। अगर आपकी आई साइट वीक है, तो अलसी के बीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
आप अलसी के बीजों को स्मूदी में डालकर ले सकते हैं। इसके अलावा दूध के साथ भी अलसी ली जा सकती है। अलसी के बीजों को भूनकर खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। आप चाहें तो इन्हें भिगोकर भी खा सकते हैं।
3. हैंप सीड्स (Hemp Seeds Good for Eyes)
हैंप सीड्स यानी भांग के बीजों में काफी अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आपकी आंखें कमजोर हैं, तो आप इन बीजों का सेवन कर सकते हैं। भांग के बीजों में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये बीज उम्र से संबंधित आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन हैंप सीड्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
4. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds for Eyesight)
कद्दू के बीजों में पोषक तत्व भरपूर होते हैं। अगर आपकी आई साइट वीक है, तो आप कद्दू के बीज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कद्दू के बीज खाने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
5. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds Benefits for Eyes)
सूरजमुखी के बीज आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। सूरजमुखी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही आंखों को कमजोर होने से भी बचाते हैं। सूरजमुखी की बीजों में विटामिन ई होता है। यह आंखों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।
Best Seeds for Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप अलसी, कद्दू, सूरजमुखी, चिया और हैंप सीड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये बीज विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ऐसे में ये आंखों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं।


Next Story