लाइफ स्टाइल

रात के खाने में खाएं ये 10 चीजें, पेट के लिए है फायदे मंद

Tulsi Rao
14 Jun 2022 12:26 PM GMT
रात के खाने में खाएं ये 10 चीजें, पेट के लिए है फायदे मंद
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रात के समय आपके पेट की सफाई होती है। यह वह समय होता है जब पेट की समस्याएं ठीक होती हैं। हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई के लिए पेट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। साथ ही शरीर में हार्मोन्स के संतुलन के लिए भी पेट का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। अगर आपका पेट स्वस्थ है तो सभी रोग आपसे दूर रहते हैं। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि हमारे पेट को स्वस्थ रखने में हम रात के भोजन या डिनर में क्या खाते हैं इसकी अहम भूमिका होती है। रात को भोजन के समय फूड्स का चयन बहुत समझदारी से करने की जरूरत होती है। अगर आप रात में पेट के लिए स्वस्थ फूड्स का सेवन नहीं करते हैं तो यह आपकी पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है और अगली सुबह पेट संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। यहां तक कि अगर कोई व्यक्ति पहले से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है तो गलत फूड्स के सेवन से उनकी समस्याएं बदतर हो सकती हैं।

अब सवाल यह है कि पेट को स्वस्थ रखने पेट को स्वस्थ रखने, पेट की समस्याओं को दूर करने और पाचन को बेहतर बनाने के लिए क्या खाएं। डायटीशियन मनप्रीत की मानें तो कुछ फूड्स का कॉम्बिनेशन आपकी आंतों और पेट को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। यह न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, बल्कि पेट की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते है। इस लेख में हम आपको गट हेल्दी 10 डिनर ऑप्शन (Dinner Options For Healthy Gut In Hindi) बता रहे हैं।

पेट स्वस्थ रखने के लिए डिनर में खाएं ये 10 चीजें, डाइजेशन रहेगा बेहतर (Dinner Options For Healthy Gut In Hindi)

1. फर्मेंटेड ग्रीन मूंग दाल डोसा और पुदीना की चटनी

2. रागी के आटे की रोटी के साथ स्प्राउट्स और वेजिटेबल

3. बेसन ढोकला और पुदीना की चटनी

4. चिया के बीज की पुडिंग

5. वेजिटेबल सूप के साथ एक बड़ा चम्मच चना और स्प्राउट्स

6. फर्मेंटेड ओट्स, बेसन डोसा और ग्रेटेड चुंकदर

7. कच्चा पपीता की सटफिंग के साथ रागी के आटे का परांठा। साथ में घर का बना अचार।

8. ओट्स की इडली, करी पत्ता और सरसों के तड़के के साथ।

9. दही समक राइस के साथ अनार।

10. समक राइस और मूंग दाल खिचड़ी के साथ अन्य सब्जियां।

पेट को स्वस्थ रखने और डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए कैसे फायदेमंद हैं ये फूड्स?

ये सभी फूड्स पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह आपकी आंतों के लिए बेहतरीन प्रोबायोटिक के रूप में काम करते हैं जो आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। साथ ही इनमें एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं जो आंत और पेट के स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। साथ ही इनमें डाइट्री फाइबर भी मौजूद होते हैं। जो पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है और सूजन से लड़ने में मददगार है। ये ब्लोटिंग, पेट में गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट रखते हैं और गट हेल्थ को बेहतर बनाते है।

वहीं, ओट्स घुलनशील फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। यह आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है और तृप्ति को बढ़ावा देता है। यह आंत के बैक्टीरिया को पोषण प्रदान करने और उन्हें बहाल करने में मदद करता है।

Next Story