लाइफ स्टाइल

रोज सुबह उठते ही भीगे हुए चने खाएं, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Bhumika Sahu
21 Jun 2022 11:45 AM GMT
रोज सुबह उठते ही भीगे हुए चने खाएं, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
x
आज हम आपको खाली पेट भीगे चने के फायदे के बारे में

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क। अक्सर आपने देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह उठकर भीगे हुए चने खाने चाहिए। कुछ लोग जिम करने के बाद तो कुछ लोग इसे नाश्ते के रूप में लेते हैं। दरअसल सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। अगर आप नाश्ते से पहले खाली पेट भीगे हुए चने खाते हैं तो आप स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही फिट, चुस्त और तंदरुस्त भी रहेंग। अगर आप रोजाना एक मुट्ठी चने का सेवन करते हैं तो शरीर से जुड़ी जितनी भी छोटी-बड़ी बीमारी है हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। आज हम आपको खाली पेट भीगे चने के फायदे के बारे में....

- ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भीगा हुआ चना खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण चना इस बीमारी के खतरे को रोकता है।
- यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग प्रकार से लाभदायक हैं। भीगा हुआ चना प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत होता है। सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से दिमाग तेज और खून भी साफ हो सकता है, जिससे चेहरे पर भी निखार आता है।
- शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में चना अहम भूमिका निभा सकता है। एक शोध के अनुसार चना शरीर में अतिरिक्त बल्ड शुगर को दबाने का काम करता है। मधुमेह का एक कारण अत्यधिक भूख लगना भी है और चना भूख को कम करने का काम करता है। इसके पीछे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का होना है।
- बढ़ते हुए वजन से परेशान लोग भी चने को अत्यधिक मात्रा में खाने के लिए उपयोग करते हैं। दरअसल चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो भूख को कम करके वजन घटाता है।
- पाचन स्वास्थ्य के लिए भी चने के फायदे बहुत हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए चना पेट संबंधी समस्याओं जैसे गैस, कब्ज, डायरिया व सख्त मल आदि को ठीक कर स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है।
- पेट की समस्याएं ज्यादातर बीमारी की जड़ होती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भीगे हुए चने खाना फायदेमंद हो सकते हैं। भीगे हुए चने में नमक, अदरक मिलाकर खा सकते हैं।
- हृदय के लिए भी चना खाने के फायदे बहुत हैं। चना पोटैशियम, फाइबर और विटामिन-सी व बी6 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जो हृदय रोग का एक मुख्य कारण है। एक अध्ययन के अनुसार चने में मौजूद घुलनशील फाइबर और पोटैशियम हृदय रोग को रोकने में मदद कर सकते हैं।
- हड्डियों के लिए काबुली चना के फायदे बहुत हैं। यह कैल्शियम से समृद्ध होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। यह हड्डियों को स्वस्थ बनाने और उन्हें मजबूत रखने में सहयोग करता है। शरीर कैल्शियम का निर्माण नहीं करता है, इसलिए इसकी पूर्ति कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों से की जाती है। मजबूत हड्डियों के लिए आप रोजाना चने का सेवन कर सकते हैं।


Next Story