लाइफ स्टाइल

गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने और लू से बचने के लिए सेवन करे कच्चा आम, जानिए अनेक फायदे

Tulsi Rao
24 Jun 2021 3:16 AM GMT
गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने और लू से बचने के लिए सेवन करे कच्चा आम, जानिए अनेक फायदे
x
कुछ लोगों को गर्मी पसंद नहीं होती, लेकिन फिर भी वो गर्मी का इंतजार करते हैं। उनका यह इंतजार गर्मी में पाए जाने वाले फल आम के लिए होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कुछ लोगों को गर्मी पसंद नहीं होती, लेकिन फिर भी वो गर्मी का इंतजार करते हैं। उनका यह इंतजार गर्मी में पाए जाने वाले फल आम के लिए होता है। फलों का राजा आम गर्मी में पाया जाता है, जिसे खाने के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं। आम सिर्फ पक्का हुआ ही नहीं खाया जाता बल्कि कच्चा आम भी लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। कच्चा आम जिसे कैरी कहते हैं उसका लोग मुरब्बा और चटनी बनाकर इस्तेमाल करते हैं। जितना आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है उतना ही कच्चा आम भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कच्चा आम पाचन को दुरुस्त रखता है, इसके सेवन से एसिडिटी, गैस या अपच जैसी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। कच्चा आम इम्यूनिटी इंप्रूव करने के साथ ही सेहत का भी ख्याल रखता है। आइए जानते हैं कि गर्मी में कच्चा आम खाने के कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

कच्चा आम के फायदे:
इसे खाने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।
बॉडी में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है कच्चा आम। विटामिन सी की कमी से होने वाला स्कर्वी रोग,कच्चा आम के सेवन से ठीक होता है।
इसका सेवन करने से दांतों की समस्याओं का उपचार होता है। इसे खाने से दांत मजबूत होते हैं और मुंह की बदबू दूर होती है।
गर्मी में लू से बचाता है कच्चा आम। इसे पानी में उबालकर ठंडा करके पनना बनाया जाता है जो गर्मी में लू से हिफ़ाजत करता है।
शुगर के मरीज़ों के लिए भी यह उपयोगी है। इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
कच्चा आम का नियमित सेवन से बालों का रंग काला बना रहता है और यह त्‍वचा को बेदाग और दमकता हुआ बनाए रखने में भी मदद करता है।
बढ़ते वज़न से परेशान हैं तो रोज कच्चा आम खाने की आदत डालें।


Next Story