लाइफ स्टाइल

सुबह खाली पेट दूध में भिगोई हुई किशमिश खाएं, मिलेंगे 5 स्वास्थ्य लाभ

Dolly
10 Jun 2025 1:24 PM GMT
सुबह खाली पेट दूध में भिगोई हुई किशमिश खाएं, मिलेंगे 5 स्वास्थ्य लाभ
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : किशमिश सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है, यह तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप किशमिश को रातभर दूध में भिगो दें (Milk Soaked Raisin Benefits) और सुबह उठकर इन्हें खाएं, तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं। जी हां, दूध में किशमिश भिगोकर खाने से शरीर को कई फायदे (Benefits of Milk Soaked Raisins) मिलते हैं। आइए जानें क्या हैं वो फायदे। दूध में किशमिश भिगोकर खाने के फायदे
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है : किशमिश में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो डाइजेशन को सुधारने में मदद करती है। दूध में प्रोबायोटिक गुण होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। दूध में भीगी हुई किशमिश खाने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार : दूध कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है, जबकि किशमिश में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए दूध में किशमिश भिगोकर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव होता है। इसलिए अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा हो चुकी है, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
एनर्जी बूस्टर का काम करता है : किशमिश में नेचुरल शुगर, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं, जो तुरंत एनर्जी देते हैं। दूध में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। इसलिए, सुबह के समय दूध में भीगी हुई किशमिश खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है। यह एथलीट्स और स्टूडेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद है।
खून की कमी (एनीमिया) दूर करता है : किशमिश आयरन से भरपूर होती है, जबकि दूध में विटामिन-बी12 और फोलिक एसिड होता है। इसलिए दूध में किशमिश भिलोगकर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और एनीमिया से बचाव करता है। नियमित रूप से इसे खाने से थकान, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या दूर होती है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद : दूध और किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई और विटामिन-सी होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। इसलिए इसे खाने से बाल मजबूत बनते हैं और बालों का झड़ना कम होता है।
Next Story